विराट कोहली 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे:30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला

Updated on 21-01-2025 01:52 PM

विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। उन्होंने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की पुष्टि की है।

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

दिल्ली के दो मैच, विराट पहला मैच नहीं खेलेंगे 

विराट कोहली ने BCCI मेडिकल टीम को सूचित किया है कि उनकी गर्दन में दर्द है। वह इंजेक्शन ले रहे हैं। फिट होने के बाद वह दूसरे मैच से उपलब्ध रहेंगे।

2012 में खेला था आखिरी मैच

विराट ने अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। हाल ही में DDCA ने विराट का नाम 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में भी शामिल किया था। विराट के साथ ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया था। पंत ने सौराष्ट्र के विरुद्ध मैच खेलने के लिए मंगलवार (21 जनवरी) को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

रोहित-जडेजा भी अपनी-अपनी टीम से खेल रहे हैं रणजी 

शनिवार (18 जनवरी) को चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की थी। वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा सहित भारत के अन्य सितारे भी अपनी-अपनी टीमों के लिए रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में नजर आएंगे।

3 पॉइंट्स में समझिए, विराट रणजी खेलने को लेकर क्यों सहमत हुए

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब बल्लेबाजी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। जबकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 15.50 के औसत से महज 93 रन बना सके। इन दोनों सीरीज में विराट बार-बार ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल पर कैच आउट हो रहे हैं। कई दिग्गज बल्लेबाजों ने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी है।

BGT हारने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अपने बैटिंग स्किल्स सुधारने के लिए समय-समय पर रणजी समेत अन्य घरेलू मैच खेलने होंगे।

पिछले हफ्ते BCCI ने मुंबई स्थित BCCI के हेडक्वार्टर में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रदर्शन का रिव्यू किया गया। मीटिंग के दौरान बोर्ड मेंबर्स ने सीनियर खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर जोर दिया। साथ ही खिलाड़ियों का रणजी खेलना अनिवार्य किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.