हवा में उड़ते हुए बाउंड्री पर विराट कोहली की अद्भुत फील्डिंग, जिसने टीम इंडिया को हार से बचा लिया

Updated on 18-01-2024 12:59 PM
बेंगलुरु: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच रोमांच की सारी हदें पार कर दी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने बाजी मारी। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू ने दमदार बैटिंग की थी। हालांकि विराट कोहली जैसे बल्लेबाज बैटिंग में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उन्होंने फील्डिंग में ऐसा कुछ कर दिया जिसके कारण टीम इंडिया हार से बच गई।

दरअसल अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने बाउंड्री के पास हवा में छलांग लगाकर लगभग 6 के लिए जा रही गेंद को वापस मैदान में धकेल दिया। विराट कोहली की इस अद्भुत फील्डिंग के कारण अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन मिला। इस तरह विराट ने टीम इंडिया के लिए 5 महत्वपूर्ण रन बचाए।

विराट कोहली की इस चमत्कारिक फील्डिंग के कारण टीम इंडिया अफगानिस्तान को 212 रन के स्कोर पर रोकने में सफल हो गई, नहीं तो टीम इंडिया की हार पक्की हो सकती थी।

रोहित और रिंकू ने भी मचाया धमाल

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा और रिंकू ने अपनी फील्डिंग से धमाल मचा दिया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन 121 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 69 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इसके अलावा रिंकू ने 39 गेंद में 69 रनों की पारी खेली।

रिंकू और रोहित के बीच 190 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। रोहित और रिंकू सिंह ने टीम इंडिया की पारी को उस समय संभाला जब अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 22 रन के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए थे, लेकिन इसके बाद रोहित और रिंकू सिंह ने जो किया अपने आप में इतिहास बन गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.