विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान को जमकर धोया, भारत से टी20 विश्व कप मैच पर बड़ा बयान

Updated on 10-02-2026 12:20 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हुए कुछ दिन हो गए हैं। वर्ल्ड कप से पहले ही पाकिस्तान ने भारी विवाद किया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश की आड़ में 15 फरवरी को होने वाले भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह आदेश उनकी सरकार से मिले थे। हालांकि, चंद दिन में उनका यह फैसला पलट गया है। पाकिस्तान अब फिर से भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान को जमकर धोया है।

राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?
राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'यह ड्रामा ही था पाकिस्तान क जो वो हमेशा से करता आया है। बांग्लादेश को उन्होंने सपोर्ट करके उनको बाहर करवा दिया। अब उनको रिलाइज हो रहा है कि अगर वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे तो उनका कितना नुकसान होगा। एक्सपेक्टिड है पाकिस्तान से ऐसी चीजें, जो उन्होंने इस बार भी किया।'

बांग्लादेश पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

बता दें कि आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई थी। इसके बाद आईसीसी ने फैसला लिया कि उनके खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। उनके रेवन्यू में भी कमी नहीं होगी और उनको होस्टिंग राइट्स भी मिलेंगे। पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर कुछ डिमांड रखी थीं। लेकिन, आईसीसी ने उनकी कोई भी डिमांड नहीं मानी और उसे खारिज कर दिया। इसके बावजूद अब पाकिस्तान खेलने को राजी हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.