आईपीएल 2025 में अंपाायरिंग करेगा विराट कोहली का 'यार', पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका इतने मैच

Updated on 19-03-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली को अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी उठाए 17 साल हो गए हैं। उस टीम में से, केवल रविंद्र जडेजा, मनीष पांडे और कोहली अभी भी आईपीएल में सक्रिय हैं। हालांकि, इस सीजन में वह तीनों अपने एक और अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर टीममेट से रीयुनाइट होने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं तन्मय श्रीवास्तव की, जो बीसीसीआई-क्वालीफाइड अंपायर के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे।

आईपीएल में खेल भी चुके हैं तन्मय श्रीवास्तव

2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 फाइनल में श्रीवास्तव भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसके कारण उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स) के साथ अनुबंध मिला। बीसीसीआई द्वारा श्रीवास्तव को दो साल में लेवल 2 कोर्स पास करने के बाद अंपायर के रूप में तेजी से आगे बढ़ाया गया है। 35 साल की उम्र में, वह आईपीएल में खेलने और अंपायरिंग करने वाले पहले खिलाड़ी बनने वाले हैं। तन्मय ने 2008 से 2009 के बीच 7 आईपीएल मैच पंजाब के लिए खेले थे। इसके बाद वह कोची टस्कर्स केरला और डेक्कन चार्जर्स का भी हिस्सा रहे थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
फिलहाल, उन्हें इस सीजन में ऑन-फील्ड ड्यूटी नहीं दी गई है। उस बैच के अधिकांश खिलाड़ी हाल ही में रिटायर हो गए हैं या शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अब सक्रिय नहीं हैं। वहीं श्रीवास्तव ने 30 साल की उम्र में यूपी से उत्तराखंड जाने के बाद 2020 में रिटायरमेटं का फैसला लिया। वह उत्तराखंड की कप्तानी भी कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.