1,000 करोड़ से ज्यादा है विराट कोहली की नेटवर्थ, जानिए कहां-कहां किया है निवेश

Updated on 27-11-2023 03:22 PM
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। 35 साल के विराट कोहली ने जहां क्रिकेट के मैदान पर शतकों का अंबार लगाया है, वहीं बिजनस की दुनिया में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। विराट कोहली ने कई स्टार्टअप कंपनियों में अपना पैसा लगाया है। साथ ही वह मान्यवर समेत कई जानी-मानी कंपनियों के ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। यहां हम आपको उन पॉपुलर ब्रांड्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें विराट कोहली ने निवेश किया है।

​Blue Tribe

एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने देश की इस प्लांट बेस्ड मीट स्टार्ट अप में निवेश किया है। यह निवेश Rage Coffee में निवेश से ठीक पहले किया गया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। Blue Tribe देश और दुनिया में मीट की खपत के तरीके को बदलने के मिशन पर काम कर रही है।

​Chisel Fitness

विराट कोहली ने साल 2015 में देशभर में जिम और फिटनेस सेंटर स्थापित करने के लिए Chisel Fitness and CSE के साथ पार्टनरशिप की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने इस बिजनस में करीब 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विराट कोहली का कहना है कि फिटनेस से खुशहाल और सफल जीवन जीने में मदद मिलती है।

​Rage Coffee

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने देसी कॉफी ब्रांड Rage Coffee में पिछले साल निवेश किया। दिल्ली के इस एफएमसीजी ब्रांड को 2018 में लॉन्च किया गया था। देशभर में इसके 2500 से अधिक स्टोर हैं और यह Starbucks और Nescafe की कड़ी टक्कर दे रही है। विराट कोहली के निवेश से पहले यह ब्रांड सीरीज ए फंडिंग से करीब 50 लाख डॉलर जुटा चुका था।

​Universal Sportsbiz Pvt Ltd

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज प्राइवेट लिमिटेड (Universal Sportsbiz Pvt Ltd.) में भी निवेश किया है। इस कंपनी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी निवेश है। विराट कोहली ने 2020 में इस फैशन स्टार्टअप में 19.3 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

​Hyperice

विराट कोहली साल 2021 में ग्लोबल वेलनेस ब्रांड Hyperice में निवेश किया था और इसके ब्रांड एंबेसेडर बने थे। ग्लोबल सुपरस्टार Erling Haaland, Ja Morant, Naomi Osaka और Rickie Fowler भी इससे जुड़े हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि विराट कोहली ने इस कंपनी में कितना निवेश किया है।

​Digital Insurance

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 2020 में डिजिटल इंश्योरेंस में 2.2 करोड़ रुपये निवेश किए थे। यह कनाडा के भारतीय मूल के अरबपति प्रेम वत्स का स्टार्टअप है। इस स्टार्टअप ने तीन साल में 8.4 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है और इसकी वैल्यूएशन 87 करोड़ डॉलर पहुंच चुकी है।

​Digit

पुणे की इंश्योरेंस स्टार्टअप कंपनी डिजिट में भी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी में इस दंपति की 0.25% हिस्सेदारी है। इसी तरह लंदन के सोशल मीडिया स्टार्टअप Sport Convo में भी विराट कोहली ने निवेश किया है। यह कंपनी एथलीट्स और उनके फैन के बीच गैप कम करने की दिशा में काम कर रही है।

​Galactus Funware Technology Pvt Ltd

साल 2019 में विराट कोहली ने बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Galactus Funware Technology Pvt Ltd. में निवेश किया था। यह कंपनी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) चलाती है। कोहली ने इस कंपनी के साथ 10 साल की डील की थी। 2020 में यह कंपनी टीम इंडिया की ऑफिशियल किट स्पॉन्सर और मर्केंडाइज पार्टनर बनी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.