विराट कोहली ने रोहित शर्मा और चेतन शर्मा पर किया शॉकिंग कमेंट, जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई

Updated on 20-11-2022 04:09 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट में हलचल मची हुई है। टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे से कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दे दिया गया। वहीं 18 नवंबर को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा को भी उनके पद से हटा दिया गया। इस खबर से भारतीय क्रिकेट फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि विराट कोहली का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।



विराट के इस वायरल पोस्ट में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात कही जा रही है। वहीं विराट उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट विराट कोहली के अकाउंट से ही किया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर इस पोस्ट को गलत और एडिट किया हुआ बता रहे हैं।


बता दें कि पिछले साल यूएई में हुए टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद टीम इंडिया में कई तरह के बदलाव देखे गए जिसमें नए कोच के रूप में राहुल द्रविड़ और चयनकर्ता चेतन शर्मा के बाद अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी की एंट्री हुई है। हालांकि इतने सारे बदलाव के बावजूद इस साल भारत का बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है।

सबसे पहले टीम इंडिया को एशिया कप में निराश होना पड़ा। वहीं इसी महीने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार मिली। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर भी खबरों का बाजार काफी गर्म है कि कप्तानी से उनकी छुट्टी हो सकती है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं जिसका ट्रेलर हमें चेतन शर्मा के रूप में देखने को मिल चुका है।

हार्दिक को बताया जा रहा है कप्तानी का दावेदार

रोहित की जगह जिस खिलाड़ी का नाम कप्तानी को लेकर सबसे अधिक चर्चा में है वह हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी वह टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में वह गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हुए टीम को उसके डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि रोहित के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में हार्दिक कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.