विराट करेगा जगताप की पिटाई, सवी के साथ शहर छोड़ देगी सई

Updated on 29-10-2022 07:56 PM
जैसे- जैसे ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे ही मेकर्स इस में ट्विस्ट्स बढ़ाते जा रहे हैं। सई, सवी और विराट को लेकर जिस तरह से मेकर्स प्लॉट बना रहे हैं वो दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं जगताप के किरदार को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि शो में आगे क्या ट्विस्ट आने वाला है।

जगताप से मिलेगी सई
एक इवेंट के दौरान सवी, विराट को अपना पिता बताएगी और सई के मना करने के बाद भी वो ऐसा करती रहेगी। वहीं दूसरी ओर सई की जिंदगी में एक दोस्त की एंट्री होने वाली है, जिससे शो में और भी रोमांच बढ़ जाएगा। यही नहीं दूसरी ओर जगताप भी सई से दोस्ती के लिए उसे घर जाएगा। लेकिन ऐसे करने से पहले उसे काफी हिम्मत की जरूरत होगी औऱ वो खुद से ही बातें करता नजर आएगा। इस बीच सई उसकी सारी बातें सुन लेगी और खुद ही उससे मिलने चली जाएगी।

जगताप का पिता करेगा हंगापा
सई जब जगताप से मिलने जाएगी तो वो उससे पूछेगा कि वो यहां क्या कर रहा है। जिस पर जगताप कहेगा कि वो सई का दोस्त बनना चाहता है और बताएगा कि वक्त के साथ चीजें बदल गई है। इसके साथ ही वो ये भी समझाएगा कि सई उसके जीवन में कितनी अहमियत रखती है। लेकिन इस बीच जगताप का पिता सई के साथ उसे देख लेगा और फिर विराट के घर पर हंगामा कर देगा।

विराट उठाएगा हाथ
जगताप के पिता के हंगामा के बाद विराट को गुस्सा आ जाएगा और फिर वो जगताप पर हाथ उठा देगा। वहीं विराट ये भी आगे दावा करेगा कि सवी उसकी ही बेटी है। लेकिन जगताप उसे सारी सच्चाई बता देगा, जिसे सुनकर विराट को यकीन नहीं होगा और परेशान हो जाएगा। ये सब होता देख सई शहर छोड़ने का प्लान करेगी वेकिन विराट स्टेशन पहुंचकर सई को रोग लेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.