विराट के फैंस 1117 दिन से कर रहे हैं इंतजार, चटगांव में भी 'किंग कोहली' ने किया मायूस

Updated on 14-12-2022 06:54 PM
धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच की पहली पारी में विराट महज 1 रन बनाकर चलते बने. उन्हें तैजुल इस्लाम ने पवेलियन की राह दिखाई. इसी के साथ उनके फैंस का इंतजार और बढ़ गया, जो उनसे इस मैच में शतक लगाने की उम्मीद लगाए बैठे थे.

48 रन तक गिरे 3 विकेट

भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे ओपनर केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राहुल और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया लेकिन दोनों ही ओपनर 45 रन तक पवेलियन लौट चुके थे. गिल (20) को तैजुल इस्लाम ने यासिर अली के हाथों कैच कराया. फिर राहुल (22) को खालिद अहमद ने बोल्ड किया. विराट नंबर-4 पर उतरे और केवल 5 गेंद खेलकर आउट हो गए. जब वह पवेलियन लौटे, तब टीम का स्कोर 3 विकेट पर 48 रन था. इसी के साथ उनके टेस्ट शतक का इंतजार और बढ़ गया. 

23 नवंबर 2019 को जड़ा था शतक

विराट कोहली ने टेस्ट में अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ ही जड़ा था. उन्होंने तीन साल पहले नवंबर में टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था. विराट ने तब सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 136 रनों की पारी खेली थी. विराट टीम इंडिया की कप्तानी भी संभाल रहे थे. वह नंबर-4 पर उतरे और मुकाबले के दूसरे दिन यानी 23 नवंबर को अपना शतक पूरा किया. विराट ने 194 गेंदों का सामना किया और 18 चौके जमाए. उस मैच में विराट को इबादत हुसैन ने पवेलियन भेजा. भारत ने मुकाबला पारी और 46 रनों के अंतर से जीता.

27 टेस्ट शतक हैं नाम

विराट कोहली इस फॉर्मेट में अभी तक 27 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने इस मैच से पहले तक 102 टेस्ट में कुल 8074 रन बनाए. उनका इस फॉर्मेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में बनाया था. वह टेस्ट में सात बार डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.