पार्ट टाइम एमपी बनने की वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को गंभीरता से सुना दिया

Updated on 06-09-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के दो खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने काफी समय तक भारत के लिए एक साथ खेला। दोनों टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे। लेकिन क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों के रिश्ते ठीक नहीं बताए जाते। एक बार फिर इसका उदाहरण मिला है। दरअसल, देश में अभी इंडिया vs भारत का विवाद काफी तेजी से चल रहा है। वीरेंद्र सहवाग भी कूद गए और बीसीसीआई सचिव जय शाह के सामने मांग रखी कि टीम की जर्सी पर इंडिया की जगह भारत लिखा हो। उनके पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। इसमें एक ने लिखा कि मैं हमेशा सोचता था कि आपको गौतम गंभीर से पहले सांसद बनना चाहिए था।


सहवाग ने नाम लिए बिना सुना दिया

वीरेंद्र सहवाग जैसे सेलिब्रिटी वैसे तो किसी कमेंट पर शायद ही रिएक्ट करते हैं। लेकिन उन्होंने इस कमेंट का लंबा जवाब दिया। सहवाग ने लिखा- मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया। मेरा मानना है कि अधिकांश इंटरटेनर्स या खिलाड़ियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। क्योंकि वहां अधिकांश अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए हैं और लोगों के लिए मुश्किल से ही समय निकाल पाते हैं। कुछ जरूरत अपवाद हैं लेकिन आम तौर पर ज्यादातर केवल पीआर करते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कमेंटरी करना पसंद है। सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम एमपी बनने की मैं कभी इच्छा करता हूं।


क्या गंभीर पर है निशाना?

वीरेंद्र सहवाग ने यहां भले ही गौतम गंभीर का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा उसी तरफ था। कई बार कमेंट्री करने के लिए गंभीर की आलोचना होती है। सहवाग के इस जवाब कमेंट भी इसी तरह के आ रहे हैं। एक यूजर न लिखा- गंभीर के अच्छे दिन नहीं चल रहे शायद। एक ने लिखा कि गंभीर को भारी क्षति पहुंची होगी आपके कथन थे। तो दूसरे ने लिखा- मेरा भी ऐसा ही विचार है, खिलाड़ी और एक्टर्स को राजनीति नहीं करनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.