विष्णुदेव सरकार का बजट विकासोन्मुखी बजट है : चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Updated on 09-02-2024 04:48 PM

कवर्धा। विष्णुदेव सरकार ने शुक्रवार को अपना पहला बजट विधानसभा में पेश किया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है। इसमें किसान, युवा, मातृ शक्तियों का विशेष ध्यान रखा गया है। चंद्रवंशी ने इसे विकासोन्मुख बजट बताया उन्होंने कहा कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रयास से पहले ही बजट में कवर्धा रेल लाइन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान कवर्धा वासियों के लिए बड़ी सौगात है। 8005 करोड़ रुपये ब्याज मुक्त कृषि ऋण, नगरी निकाय में विकास के लिए 1008 करोड़ का प्रावधान और युवाओं के लिए रायपुर नालंदा के तर्ज पर 22 नए इको लाइब्रेरी का निर्माण, स्कूल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शहर मंडल उपाध्यक्ष श्रीकान्त उपाध्याय ने कहा 5 वर्षो बाद इस बजट को देखकर महसूस हो रहा है कि अब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मुख्य धारा में लौट सकेगा। बेरोजगार,किसान,युवा,महिलाओं को प्राथमिकता में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट प्रस्तुत हुआ है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । कवर्धा को 4 बड़ी सौगात इस बजट में मिला है सायबर सेल,महिला थाना, उद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र व रेल्वे लाइन कवर्धा के विकास और सुरक्षा से को गति मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.