45 सालों से जारी "विश्वशांति विश्वपदयात्रा" छत्तीसगढ़ में, अब तक 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर यात्रा की पूरी

Updated on 05-09-2025 12:52 PM

दुर्ग। ‘डैंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी’ के सदस्य और गिनीज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम, जिसमें श्री अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और श्री गोविंदा नंद शामिल हैं, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में जागरूकता अभियान चला रही है। उक्त टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशो में 04 लाख 52 हजार किमी की विश्वशांति विश्वपदयात्रा पूरी की जा चुकी है। 

इस विश्वशान्ति विश्वपदयात्रा के दौरान इन्होंने वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट ऐवरेस्ट बेस कैम्प की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की। टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधो का वृक्षारोपण भी कराया जा चुका है और टीम विभिन्न स्कूलो, कालेजो, गाँवो एवं सार्वजनिक स्थानों में जाकर जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी कर रही है। यह टीम भारत के लगभग 600 जनपदों की यात्रा कर चुकी है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य के जनपद शामिल हैं। इसी क्रम में, इन्होंने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से दो जिलों की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान टीम द्वारा दुर्ग जिले के जनपद दुर्ग में 1 से 3 सितंबर 2025 तक 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के द्वारा युवाओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, जल संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआ, मतदाता जागरूकता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरूआत जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के श्री अवध बिहारी लाल द्वारा 30 जुलाई 1980 को शुरू की गयी थी। रात में आयी अचानक भयंकर बाढ़ के कारण श्री अवध बिहारी लाल का पूरा परिवार जलमग्न हो गया था। श्री अवध बिहारी लाल वहाँ मौजूद एक बरगद के वृक्ष को पकड़ कर कई घन्टो तक भयंकर बाढ़ से लड़ते रहे। जिले की रेस्क्यू टीम एवं भारतीय सेना के जवान जब वहां पहुँचे तब उनकी जान बची। तब उन्होंने संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, पर्वत संरक्षण, जल एवं नदी संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मतदाता जागरूकता इत्यादि उ‌द्देश्यों को लेकर सम्पूर्ण भारत की यात्रा शुरू की। आज टीम में 20 सदस्य है और यही इस टीम का मूल उद्देश्य है। टीम उक्त विभिन्न विषयों से संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओ के लिए जनजागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस यात्रा के दौरान टीम के सदस्य भी शहीद हो चुके है। फिर भी टीम कर्तव्य के प्रति निरंतर कार्यरत् है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.