कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए वैज्ञानिकों का भ्रमण

Updated on 20-09-2025 12:15 PM

बेमेतरा। भारत के विभिन्न प्रदेशों से अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फसल बीज) के तहत गठित वैज्ञानिकों की मॉनिटरिंग टीम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के प्रक्षेत्र पर संचालित सोयाबीन प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन एवं भ्रमण किया गया। इस भ्रमण के दौरान अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फसल बीज) के वैज्ञानिकों के द्वारा सोयाबीन की फसल किस्म आर.एस.सी. 11 07 का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सीड हच कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित प्रसंस्करण सह बीज भंडारण इकाई तथा हाइटेक नर्सरी का भ्रमण किया गया।

केन्द्र में उपस्थित मॉनिटरिंग टीम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अरविंदनाथ सिंग, डायरेक्टर व संयोजक, मानिटरिंग टीम, सेंट्रल जोन 2 द्वारा सोयाबीन की प्रजनक बीज के लिए फसल के उचित रख-रखाव पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. जे.पी. खाटोड, वैज्ञानिक, डॉ. पंजाब राव देशमुख विद्यापीठ, अकोला द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र को और अधिक संसाधन युक्त व सुव्यवस्थित बनाने तथा किसानों को टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करने हेतु केवीके में समन्वित कृषि प्रणाली विकसित करने का सुझाव दिया गया। साथ ही साथ गर्वमेन्ट सेक्टर द्वारा विकसित की गई उन्नत किस्मों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार व प्रसार करने का सलाह दिया गया।

स्व सहायता समूहों के लिए सुझाव  : 

डॉ. पवित्रा वी., वैज्ञानिक, एन.आई.एस.एस.टी. अनुसंधान केन्द्र, माउ द्वारा स्व सहायता समूहों के बीच सोयाबीन का प्रसंस्करण व शुद्धिकरण के तकनीकी कार्य का प्रसार करने हेतु सुझाव दिये गये।

भ्रमण के दौरान उपस्थित वैज्ञानिक डॉ. चन्दुसिंग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, डॉ. रविन्द्र वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक तथा डॉ. ओमनारायण वर्मा, वैज्ञानिक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फसल बीज), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा भी सोयाबीन के प्रजनक बीज के उत्पादन पर चर्चा के दौरान आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक श्रीमती रजनी डी. आगाशे, डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी, डॉ. लवकुमार, श्री शिवकुमार सिन्हा तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.