दृष्टिबाधितों को मिली नई राह, अब पढ़ सकेंगे शासन की योजनाएं

Updated on 05-07-2025 01:29 PM

धमतरी। आपदा से सबक पुस्तक ब्रेल लिपि में तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं तथा आपदा के समय बचाव व सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना है। यह पुस्तक प्रदेश के 20 दृष्टिबाधित स्कूलों में वितरित की जाएगी। दृष्टिबाधित अब शासन की योजनाओं और आपदा प्रबंधन की जानकारी स्वयं पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे। धमतरी जिले के पाँच दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को आपदा से सबक नामक ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक प्रदान का वितरण किया गया।

दृष्टिबाधित प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों एवं रुचियों की जानकारी धमतरी कलेक्टर ने ली। कचांदूर स्थित दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत श्री अरविंद शर्मा ने बताया कि वे दृष्टिबाधितों के लिए सहायक उपकरण (असिस्टेंट डिवाइसेस) तैयार करते हैं और मोबाईल के माध्यम से अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। उनके नवाचार और समर्पण की कलेक्टर ने प्रशंसा की। वहीं श्री ओमन लाल सिन्हा ने बताया कि वे समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं और संगीत व वादन में विशेष रुचि रखते हैं। एक्जेक्ट फाउंडेशन की रेवती साहू भी ब्रेल शिक्षिका हैं।

उन्होंने बच्चों को ब्रेल लिपि सिखाने और उनकी मदद करने के अपने अनुभव कलेक्टर के साथ साझा किए। पूजा मरकाम और महेश्वर यादव वर्तमान में दृष्टिबाधित विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अभिलाषा रखते हैं। धमतरी कलेक्टरअविनाश मिश्रा ने सभी दिव्यांगजनों के लगन की सराहना की और उन्हें स्टार्टअप तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोडऩे की पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों की समग्र जानकारी एकत्रित कर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.