विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने 'बेशरम रंग' को बताया रेप के लिए उकसाने वाला, लोग बोले- पाखंडी अपनी हेट स्‍टोरी भूल गए

Updated on 28-12-2022 08:33 PM
बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को आप जानते होंगे। वही 'कश्मीर फाइल्स' वाले। चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर थू-थू भी हो रही है। क्योंकि इन्होंने इस बार काम ही कुछ ऐसा किया है। लोग इनकी पुरानी बातें और पुरानी फिल्में खोद-खोदकर निकाल रहे हैं। हुआ ये है कि इन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें एक वीडियो अटैच्ड है। एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' चल रहा है और दूसरी तरफ एक 12-14 साल की लड़की कुछ बोल रही है। सॉरी। बोल नहीं रही, बल्कि उस गाने को 'रेप के लिए उकसाने' वाला बता रही है।
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- वॉर्निंग, ये वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। मत देखिए अगर आप सेक्युलर हैं। 1 मिनट 56 सेकेंड वाले वीडियो में एक लड़की आती है और कहती है- नमस्ते अंकल, नमस्ते आंटी। मेरा नाम है लड़की। मैं ना आप कैमरा के पीछे वाले जादूगरों की बहुत बड़ी फैन हूं। डारेक्टर अंकल, प्रोड्यूसर आंटी...।' इसके बाद वह ताली बजाती है और चेहरे पर कई सारे चोट के निशान दिखाई देते हैं। वह रोती है और डरी-सहमी सी दिखाई देती है। लड़की वीडियो में कहती है- इतनी अश्लीलता कहां से लाते हैं आप लोग? न मेरे शरीर की कोई रिस्पेक्ट, न मेरे मन का कोई मोल, बस गंदगी में लिपटे हुए निरर्थक शब्द और निर्वस्त्र दृश्य... इसे कहते हैं आप कंटेंट?

'कंटेंट क्रिएटर नहीं बल्कि बेटियों के किलर हैं आप'

लड़की आगे कहती है- आप तो देखने वाले अपराधियों को उकसाकर चले जाते हैं। पर बलि चढ़ती है हम बेटियां। तीन साल की, आठ साल की, 12 साल की बेटियां। एक मिनट आपके घर में भी तो बेटियां होगी ना? तो आप ऐसा क्यों करते हैं? साफ सुथरा कंटेंट सोशल मीडिया और ओटीटी पर बनाते ही हैं लोग। सब देखते हैं। तो आप ऐसा क्यों करते हैं.. पैसे के लिए ना? कैसे-कैसे शब्द लिखते हैं आप? कैसे-कैसे कॉस्ट्यूम्स, कैसे-कैसे सीन्स, शर्म नहीं आती? दया नहीं आती? आप तो अपनी फिल्म दिखाकर निकल लेते हैं। लेकिन आज सुनिए। देश के दुश्मन हैं आप लोग। कंटेंट क्रिएटर नहीं बल्कि बेटियों के किलर हैं आप। देश के विलन हैं आप लोग। हम लड़कियों की रिक्वेस्ट है। प्लीज प्रोवोकेटिव और अश्लील फिल्म बनाना बंद कीजिए। प्लीज अपनी स्क्रिप्ट और डायरेक्शन बदलिए। सोशल मीडिया और ओटीटी हमारा शोषण करने के लिए नहीं है।

विवेक अग्निहोत्री की लोगों ने उधेड़ी बखिया

अब इस वीडियो के बाद लोगों ने विवेक अग्निहोत्री की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर किए। उनकी पुरानी पोस्ट्स शेयर कीं, जिसके बाद तो उनकी फजीहत हो गई। कुछ ने उनकी फिल्म 'हेट स्टोरी' का टॉपलेस पोस्टर शेयर किया तो कुछ ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा है- आप पूरी तरह से आर्टिस्ट नहीं हैं जब तक आपने अपनी फिल्मों में एरॉटिका को नहीं दिखाया। किसी महिला के शरीर को सेलिब्रेट करने में क्या बुराई है। इस दुनिया में सबसे खूबसूरत है एक फिल्ममेकर के लिए, एक फ्रोटोग्राफर के लिए दो नग्न शरीर को साथ में शूट करना। प्यार दिखाना। अब आपको अलग तरह से इस बारे में पढ़ाया-सिखाया गया है। आपके परिवार, स्कूल और सोसाइटी ने अलग ढंग से इस बारे में बताया है तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं भी वैसा ही देखूंगा। मैं इसमें सुंदरता देखता हूं और आप शॉक्ड हो जाते हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.