एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या पर बात करने से हिचकिचाए विवेक ओबेरॉय

Updated on 15-12-2022 08:15 PM

कभी ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में रहे विवेक ओबेरॉय अब इस रिश्ते के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक से ऐश्वर्या के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया गया, जिस पर विवेक ने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि विवेक की लाइफ का वो चैप्टर पूरी तरह से क्लोज हो चुका है।

मेरी लाइफ का वो फेज बीत चुका है- विवेक
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में विवेक से पूछा गया- अगर करियर की शुरुआत में उन्होंने एक्स गर्लफेंड ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया होता तो? विवेक ने इस सवाल का कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। आगे बातचीत में विवेक ने कहा- ‘मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा, क्योंकि मेरी लाइफ का वो फेज बीत चुका है।’
दरअसल विवेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, मगर वो रिश्ता लंबा नहीं चल सका। ऐश्वर्या के एक्स सलमान खान से दुश्मनी के चलते विवेक के लिए वो फेज मुश्किलों से भरा रहा। ऐश्वर्या के साथ उनकी लव लाइफ और कंट्रोवर्सी का असर विवेक के फिल्मी करियर पर पड़ा। शायद यही वजह है कि आज भी वो ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करने से बचते हैं।

आपको पब्लिक में इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए- विवेक
इंटरव्यू में विवेक से पूछा गया कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने कभी निजी जिंदगी पर बात क्यों नहीं की? इसके जवाब में विवेक ने कहा- मुझे लगता है कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि लोग आपकी पर्सनल लाइफ पर चर्चा करें या इसके बारे में बात करें, तो आपको पब्लिक में इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए।

विवेक ने दी यूथ को सलाह
बातचीत के दौरान विवेक ने आजकल के युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सलाह दी। विवेक ने कहा- अगर आप यंग टैलेंट हैं, तो जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखो कि अगर आप जिंदगी में अपने काम को लेकर कमिटेड और फोकस हैं और आप अपने काम को 100 फीसदी दे रहे हैं, तो मेरी बस यही सलाह है कि अगर वो आपके प्रोफेशनलिज्म पर अटैक नहीं कर सकते, तो उन्हें किसी दूसरी चीज पर हमला करने मौका मत दो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.