वीवो X100 सीरीज 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी

Updated on 02-01-2024 02:57 PM

चाइनीज टेक कंपनी वीवो 4 जनवरी को भारत में वीवो x100 सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो x100 सीरीज में 2 स्मार्टफोन वीवो X100 और वीवो X100-प्रो लॉन्च करेगी।

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वीवो x100 सीरीज के स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 और वीवो V3 चिप 1 प्रोसेसर के साथ आएंगे। पावर बैकअप के लिए फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने फोन के अन्य किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, इस सीरीज को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है साथ ही अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसके एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। आइए उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

वीवो X100 और X100-प्रो: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: x100 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3000 निट्स हो सकती है।

फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो- X100 और X100-प्रो दोनों स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा कंपनी दे सकती है।

रियर कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए मेन यानी बैक कैमरा की बात की जाए तो वीवो- X100 में 50MP+50MP+50MP और X100-प्रो ​​​​​​में 50MP+50MP+64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

रैम+स्टोरेज: दोनों स्मार्टफोन में 12GB+256GB का रैम और स्टोरेज कंपनी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं होगी।

बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो- X100 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं X100-प्रो ​​​​​​में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी मिल सकती है।

वीवो X100 और X100-प्रो: एक्सपेक्टेड प्राइस

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी वीवो X100 को ₹63,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। वहीं, वीवो X100-प्रो की शुरुआती कीमत ₹89,999 रख सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.