अडानी ग्रुप को लेकर Fitch के बदले सुर

Updated on 08-09-2022 06:21 PM

अडानी समूह (Adani Group) के लिए अच्छी खबर आई है। पिछले दिनों फिच ग्रुप की क्रेडिटसाइट्स ने अडानी समूह को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब इस इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी (International Rating Agency) की यूनिट ने अडानी समूह के लोन स्ट्रक्चर को लेकर अपने पुराने रुख में परिवर्तन किया है। एजेंसी ने अपने पुराने बयान को सुधारते हुए कहा है कि कैलकुलेशन में गलती हो गई थी। बता दें, अपनी पहली रिपोर्ट में क्रेडिटसाइट्स ने कहा था कि अडानी समूह पर लोन अधिक है। और वह कर्ज के जाल में फंस सकती है। फिच की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप ने बयान जारी करके कहा था कि पब्लिक सेक्टर के आधे से अधिक लोन को चुका दिया गया है। 

फिच की नई रिपोर्ट में क्या है?

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की कंपनी के विषय में फिच ने कहा है कि एक यूनिट के बदले लोन अधिक है, जिससे भविष्य के अधिग्रहण की वजह से क्रेडिट प्रोफाइल को झटका लग रहा है। इसके अलावा क्रेडिटसाइट्स ने अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी पावर लिमिटेड के प्रॉफिट और लोन के आंकड़ों को भी कैलकुलेशन की गलती मानते हुए सुधार लिया है। बता दें, फिच की पुरानी रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। 

फिच की पहली रिपोर्ट में क्या था? 

क्रेडिटसाइट्स की पहली रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह द्वारा किए गए आक्रामक विस्तार ने इसके क्रेडिट मेट्रिक्स और नकदी प्रवाह पर दबाव डाला है। इससे समूह कर्ज के जाल में आ सकता है। एजेंसी ने अडानी समूह के प्रमोटर्स से फंड इन्फ्यूजन का जिक्र करते हुए बताया था कि हमें समूह की कंपनियों में प्रमोटर इक्विटी पूंजी इंजेक्शन के बहुत कम सबूत दिखाई देते हैं। 

कितना रह गया कर्ज? 

अडानी समूह के पास उपलब्ध नकदी को ध्यान में रखें, तो उसपर मार्च, 2022 में 1.88 लाख करोड़ रुपये का सकल कर्ज और 1.61 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध लोन था। समूह ने बताया था कि वित्त वर्ष 2015-16 में उसकी कंपनियों के कुल कर्ज में सार्वजनिक बैंकों से लिए गए कर्ज का अनुपात 55 प्रतिशत पर था लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 में यह घटकर कुल कर्ज का सिर्फ 21 प्रतिशत रह गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.