प्लेसमेंट कैंप में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Updated on 27-06-2023 11:04 PM
धमतरी। जिला रोजगार कार्यालय धमतरी में 26 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी युवाओं को मतदाता परिचय पत्र बनवाने एवम शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील किया गया।
         
सीईओ जिला पंचायत और  स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग होता है।

यह पहचान पत्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये वयस्क व्यक्ति को दिया जाता है। यह मतदाता परिचय पत्र देश के नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय चुनाव में अपना मत डालते समय भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करता है।

मोबाईल फोन, सिमकार्ड, खरीदने या पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य पहचान, पता और आयु प्रमाण के रूप में कार्य करता है, इसे चुनावी फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के रूप में भी माना जाता है। जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे फार्म नंबर 06 भरने के साथ आईडी, भारतीय राष्ट्रीयता, आयु और निवास का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर मतदाता पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

आगे उन्होंने बताया कि आवेदक उस राज्य के लिए दिये गये मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल नाम की वेबसाईट पर भी आवेदन कर सकते हैं।

शत प्रतिशत मतदान करने के संबंध में कहा कि मताधिकार का प्रयोग हर एक मतदाता को करना चाहिए। जितना अधिक मतदान के प्रतिशत होगा उतना ही अधिक लोकतंत्र का महत्व होगा। उन्होंने मौजूद युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन अथवा भेदभाव से प्रभावित हुए  मताधिकार का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.