माड़पाल में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Updated on 16-04-2024 04:52 PM

जगदलपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जगदलपुर विकासखण्ड के माड़पाल में महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और स्लोगन-नारे के माध्यम से मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता रथ के जरिये भी ग्राम पंचायत माड़पाल के विभिन्न वार्डों में उद्घोषणा कर मतदाताओं को मतदान में व्यापक सहभागिता निभाने का आव्हान किया गया।वहीं जगदलपुर के धरमपुरा में संचालित ज्ञानगुड़ी तथा लाला जगदलपुरी लायब्रेरी के युवाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरक सन्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित सभी महिला समूहों की दीदियों और युवाओं द्वारा देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में पूर्ण आस्था रखते हुए भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए धर्म,जाति,वर्ग,क्षेत्र एवं भाषा से भेदभाव किये बगैर तथा किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली गई। इस दौरान ग्राम पंचायत माड़पाल में महिला समूहों की दीदियां एवं पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं और ज्ञानगुड़ी एवं लाला जगदलपुरी लायब्रेरी के युवा मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.