वोटर शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अमृत है : तरुण चुग

Updated on 26-11-2025 01:30 PM

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व एसआईआर के राष्ट्रीय प्रभारी तरूण चुग ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एसआईआर रायपुर संभाग के टोली की बैठक ली। श्री चुग ने कहा एसआईआर के माध्यम से हम लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक शुद्ध व मजबूत कर सकते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री चुग ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अमृत है। इस अभियान में हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण है। एसआईआर के माध्यम से हम आने वाले हर लोकतंत्र के पर्व को और भी उत्साह से मना सकते हैं। जब-जब देश में चुनाव होगा, तो उस समय आज हो रहे एसआईआर की जरूरत अनुभव होगी। इसलिए लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हम सब जरूर जुड़ें। श्री चुग ने कहा कि फेक वोटर्स को डिलीट व डिटेक्ट करने के साथ ही पात्र मतदाताओं को जोडऩे का यह अभियान है, जिसके लिए आप सबकी सहभागिता जरूरी है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जब भी भाजपा का कार्यकर्ता संकल्प लेता है, तो उसे पूर्ण करता है और यह एक अवसर है जब हम अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जुट रहे हैं। तो आप सबके संकल्प से हम इस अभियान में भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं, जिसका सार्थक परिणाम आयेगा।

इस अवसर पर एसआईआर प्रदेश टोली के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा ने एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सहसंगठन मंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री-यशवंत जैन व डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित पार्टी प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष, एसआईआर टोली के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.