पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

Updated on 21-02-2025 11:27 AM

कोरबा। कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के तहत आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सुचारू रूप से निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जंनपद अंतर्गत मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए लोगो की भीड़ बनी रही।  क्षेत्र के महिला ,पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वस्फूर्त आगे आकर मतदान किया। युवा मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आया। महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर उमंग से अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई ।

वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता बने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, वोट देकर अच्छे नागरिक होने का दिया परिचय

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में उचित पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी। लोग मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के चेहरे में मतदान के लिए उत्साह नजर आया। मतदान केन्द्रों में लाईन में कतारबद्ध खडें होकर सभी मतदाताओ ने प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया।

नन्हें बच्चे को गोद में लेकर हीरामति ने किया मतदान

मड़ई मतदान केन्द्र में अपने नन्हें बच्चे को गोद में लेकर मतदान के लिए आई महिला मतदाता श्रीमती हीरामति तिग्गा ने मतदान कर सभी को प्रेरित किया। इसी प्रकार महिला मतदाता श्रीमती सावित्री, भगवती सहित अन्य मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभटर हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।

दिव्यांग गनपत राम ने वोट देकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान का किया आग्रहः-

आम मतदाताओं के साथ ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं में भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाने की उत्सुकता नजर आई। केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया एवं अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया। कोनकोना पंचायत के दिव्यांग मतदाता श्री गनपतराम व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया एवं आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।

इसी प्रकार एतमानगर पंचायत के रहने वाले बुजुर्ग मतदाता श्री धीरसाय एवं सहसराम ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए युवाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। बुजुर्गों की अपने निर्वाचन कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने की जागरूकता सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वृद्धा श्याम बाई, व सुकवारा बाई ने  केन्द्र पहुँच कर किया मतदान, सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में दिया अपना योगदानः-

युवा मतदाताओं के जैसे ही बुजुर्ग मतदाताओं में अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए जागरूकता नजर आया। उन्होंने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के मतदान केन्द्र कोनकोना में पंचायत क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा श्याम बाई एवं मतदान केन्द्र एतमानगर में गांव की वयोवृद्धा सुकवारा बाई अपने घर वालो के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया। बुजुर्गा का अपने अधिकारों के प्रति सजगता अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.