साइकिल रैली से मतदाताओं को दिया मतदान का संदेश

Updated on 16-09-2023 05:46 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश में बरमकेला में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिस क्षेत्र में मतदाता प्रतिशत कम है विभिन्न कार्यक्रम कर "बोट देह बर जाबो" का संदेश देकर मतदाताओं को जागरूकता करने के लिए सायकल रैली के माध्यम से लोगों को अपील की गई।

नोडल अधिकारी पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला प्रज्ञा यादव, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला के प्राचार्य नरेश कुमार चौहान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला, नगर पंचायत, पशु विभाग, कृषि विभाग, डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के छात्र छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

चांटीपाली दुर्गा मंदिर से रैली का शुभारंभ किया जो जनपद चौक, इंदिरा चौक, अटल चौक, बस स्टेशन, सुभाष चौक पहुंचकर शपथ लेकर रैली को समापन किया गया। इस रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक ने अपनी सहभागिता निभाई एक किलोमीटर दूरी तक रैली था जो की बरमकेला में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली आकर्षण का केंद्र रहा। बरमकेला में रैली के दौरान शपथ लिया गया।

पंचायत के नोडल अधिकारी और स्वीप कार्यक्रम प्रभारी हरिशंकर चौहान ने बताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करना है। किसी भी प्रकार के दबाव और भय से मुक्त करना है, ताकि मतदाता बिना किसी प्रलोभन के भयमुक्त होकर निष्पक्ष रूप से मतदान कर सकें। मतदाताओं को चुनावों में आवश्यक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.