ईवीएम सहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने मतदान दलों को मिला प्रशिक्षण

Updated on 02-02-2025 01:12 PM

कोरबा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक सहित अन्य स्थानों पर मतदान दलों को ईवीएम संचालन व निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान कर्मियों को बैलेट यूनिट, सेंट्रल यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियां, विभिन्न मत पत्रों, लिफाफों व मत अभिलेखों में प्रविष्टियों के सही तरीके से विशेष ध्यान दे कर पूर्ण करने की बात कही। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार बंजारे ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया।

अपर कलेक्टर ने कहा कि ईवीएम मशीन के सही संचालन का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, परिनियत व अपरिनियत लिफाफों में प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन करने की भी सलाह दी। प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को सक्रिय व प्रेरित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.