जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में आज होगा मतदान

Updated on 20-02-2025 12:30 PM

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जिले के विकासखण्ड पाटन अंतर्गत 108 पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से बुधवार को मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन में 20 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। पाटन विख के ग्रामीण क्षेत्र के 166149 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच-नीला, जनपद सदस्य-पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.