पहले हफ्ते में ही निकली VVKWWV और 'जिगरा' की हवा, सिनेमाघरों में दर्शकों से ज्‍यादा दिख रहे मच्‍छर

Updated on 18-10-2024 12:17 PM
'स्‍त्री 2' ने बॉक्‍स ऑफिस पर छप्‍परफाड़ कमाई की। लेकिन अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में सुस्‍ती के बादल घुमड़ने लगे हैं। 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा' दोनों ही फिल्‍मों ने एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। अफसोस कि इनमें से कोई भी फिल्‍म ना तो दर्शकों का दिल जीत सकी है और ना ही टिकट ख‍िड़की पर भीड़ जमा कर पाई। पहले हफ्ते में ये दोनों फिल्‍में मिलकर भी देश में 50 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं सकी हैं।

राजकुमार राव और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और आलिया भट्ट की 'जिगरा', इन दोनों ही फिल्‍मों का हाल एक जैसा है। हालांकि, कमाई के मामले में राजकुमार की फिल्‍म थोड़ी आगे जरूर है। लेकिन आलम यह है कि सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्‍मों के शोज में औसतन 100 में से 91 सीटें खाली नजर आ रही हैं।

'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 7


राज शांडिल्‍य के डायरेक्‍शन में बनी 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 40 करोड़ रुपये के करीब है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने पहले 7 दिनों में घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 26.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। गुरुवार को रिलीज के 7वें दिन इसने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'जिगरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 7


दूसरी ओर, वासन बाला के डायरेक्‍शन में बनी 'जिगरा' का हाल और भी बुरा है। इस फिल्‍म का बजट 80 करोड़ रुपये है और इसने पहले हफ्ते में 22.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। गुरुवार को आलिया भट्ट और वेदांग रैना की इस फिल्‍म ने 1.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

'जिगरा' और VVKWWV वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 7


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी दोनों फिल्‍में पस्‍त हैं। 'जिगरा' ने पहले हफ्ते में जहां ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 33.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, वहीं 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 37.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

'वेट्टैयन' और 'देवरा' का हिंदी में हाल बदतर


इन दोनों ही फिल्‍मों का यह हाल तब है, जब सिनेमाघरों में इस वक्‍त और कोई भी बड़ी हिंदी फिल्‍म नहीं है। साउथ की 'देवरा: पार्ट 1' और यहां तक की रजनीकांत-अमिताभ बच्‍चन की 'वेट्टैयन' भी हिंदी में पस्‍त है। ये फिल्‍में हिंदी वर्जन से लाखों में सिमटी हुई हैं।

वीकेंड में बढ़ सकती है कमाई, लेकिन फिर...


कुल मिलाकर, 'जिगरा' और 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' को अपना बजट निकालने के लिए भी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। इस शुक्रवार कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में इनके पास मौका भी है। वीकेंड में कमाई करने का अच्‍छा मौका है। लेकिन जैसे हालात हैं, ये दोनों ही फ्लॉप होने की कगार पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.