अप्रेजल का इंतजार है? जान लीजिए इस साल कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी

Updated on 05-04-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: मार्च का महीना खत्म होने के साथ अब नौकरी कर रहे ज्यादातर लोगों को अप्रेजल का इंतजार है। अप्रेजल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कर्मचारी अच्छा अप्रेजल मिलने की उम्मीदें लगाए हुए बैठे हैं। अगर आपको भी अप्रेजल का इंतजार है तो ये खबर आपके काम की है। एचआर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में ज्यादातर कर्मचारियों का अप्रेजल 10 फीसदी से कम रहने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में सैलरी में बढ़ोतरी 8 से 10 फीसदी के बीच रहेगी। आईटी में सैलरी हाईक में कमी देखने को मिल सकती है। कर्मचारियों की बढ़ती कॉस्ट की वजह से आईटी सेक्टर में वेतन में इजाफा कम हो सकता है।

IT सेक्टर में कितनी बढ़ेगी सैलरी

एडेको में प्रोफेशनल स्टॉफिंग एआर रमेश के मुताबिक, वित्त वर्ष 24 में उम्मीद है कि भारत में आईटी क्षेत्र के लिए औसत वेतन वृद्धि 8 से 9 फीसदी तक हो सकती है। अगर देखें तो यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.5 से 1% कम है। इस बार अप्रेजल में वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों में कई व्यसायिक अनिश्चितताओं से काफी असर पड़ सकता है। इसके अलावा बाजार की मौजूदा स्थिति से भी सैलरी में बढ़ोतरी प्रभावित हो सकती है।

इनकम में गिरावट की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे डील साइकल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर पर असर और सीजनल हेडविंड्स के चलते वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही की कमाई सुस्त रहने की उम्मीद है। टीमलीज डिजिटल के सीईओ सुनील सी को उम्मीद है कि उद्योग द्वारा सामना की जाने वाली लागत चुनौतियों की वजह से वरिष्ठ प्रबंधन को कम बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि कर्मचारियों ने खराब प्रदर्शन किया होगा, लेकिन उद्योग ने खुद पिछली कुछ तिमाहियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और कंपनियां इस मोर्चे पर सतर्क रुख अपनाएंगी।' ऐसे में सैलरी में बढ़ोतरी पर असर देखने को मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.