महबूब का इंतजार है... दुल्हन की तरह सजीं मनीषा रानी ने दिए पोज, तस्वीरें देख फैंस बोले- कहर ढहाना बंद करो

Updated on 26-06-2025 06:09 PM
मनीषा रानी इस वक्त टीवी शो 'हाले-दिल' के लिए खूब प्यार बटोर रही हैं। सरगुन मेहता और रवि दुबे के इस सीरियल में मनीषा का वैसा ही किरदार है, जैसी वह खुद असल जिंदगी में हैं। मनीषा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है और फैंस भी उन पर खूब प्यार बरसाते हैं। अब मनीषा अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिनमें वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।

मनीषा रानी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह मरून रंग का लहंगा पहने और हाथों में आलता लगाए दुल्हन बनी पोज दे रही हैं। आंखों में काजल उनकी खूबसूरती और निखार रहा है। मनीषा ने ये तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'कोई नहीं आ रहा हैं। मुझे अभी भी महबूब का इंतजार है।'

मनीषा रानी पर फिदा हुए फैंस, बोले- कहर ढहाना बंद करो

मनीषा रानी की इन तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'कितनी प्यारी दुल्हन सी लग रही है।' एक बोला, 'बहुत सुंदर मनीषा रानी, कहर ढाना छोड़ दो।' एक ने प्यार बरसाते हुए लिखा, 'खाते-पीते रहो साजन अपने आप आ जाएगा।' एक फैन ने कमेंट किया, 'इतना सुंदर कोई कैसे हो सकता है।'

चंद मिनटों में लाख से ऊपर लाइक्स, रेमो डिसूजा ने भी किया रिएक्ट

चंद ही मिनटों में मनीषा रानी की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और यह अभी भी चल रहा है। रेमो डिसूजा ने भी मनीषा की तस्वीरों को लाइक किया।

मनीषा रानी का करियर

मनीषा रानी के करियर की बात करें, तो वह साल 2023 में 'बिग बॉस OTT 2' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में नजर आईं और इसकी विनर रहीं। मनीषा रानी ने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए और अब वह टीवी शो 'हाले-दिल' में सबका दिल जीत रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.