अक्षय कुमार वाली 'भूल भुलैया' OTT पर देखनी है? अजय देवगन की 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' भी घर बैठे देखिए

Updated on 03-11-2024 12:50 PM
दिवाली के मौके पर थिएटर्स में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी मूवी में कार्तिक के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे सितारे हैं तो रोहित शेट्टी की मूवी में सितारों की फौज है। इसमें करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ व अन्य कलाकार हैं। ये दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त हैं। इन्हें देखने से पहले आप इनके पिछले दोनों पार्ट्स को ओटीटी पर देख सकते हैं। जानिए कब और कहां।

Singham Again का पहला पार्ट 'सिंघम' साल 2011 में आया था। इसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था और अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया था। उन्होंने अगली दोनों ही फिल्मों में अपना किरदार दोहराया है। 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) में करीना अवनी बनी थीं, जो 'सिंघम अगेन' में भी नजर आई हैं।

अगर आप सिंघम और सिंघम रिटर्न्स को फिर से देखना चाहते हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। दूसरा पार्ट जियो सिनेमा ऐप पर भी मौजूद है।

2007 में रिलीज हुई थी 'भूल भुलैया'


'भूल भुलैया' का पहला पार्ट साल 2007 में आया था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे। इनके अलावा परेश रावल, अमीषा पटेल, राजपाल यादव, शाइनी अहूजा, असरानी, मनोज जोशी सहित कई अन्य सितारे भी थे। इसके बाद 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट आया, लेकिन अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ली। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आईं।

अगर आप अक्षय वाली भूल भुलैया देखना चाहते हैं तो ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है। फिल्म के दूसरे पार्ट को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.