आत्महत्या करना चाहता था, खुशी का दिखावा करता था... धनश्री वर्मा संग बेवफाई पर युजवेंद्र चहल का छलका दर्द

Updated on 01-08-2025 02:09 PM
टीम इंडिया के करिश्माई स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने धनश्री वर्मा से तलाक पर न केवल चुप्पी तोड़ी, बल्कि अपनी मानसिक स्वास्थ्य और टूटकर बिखरने की कहानी बताई। चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन शादी के तीसरे साल तक उनके रिश्ते में दरार दिखाई देने लगी थी। 35 वर्षीय चहल ने खुलासा किया कि दोनों ने अपने अलगाव की प्रक्रिया को अंतिम समय तक निजी रखने का फैसला किया था, लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान वह आत्महत्या भी करना चाहते थे और खुश रहने का दिखावा करते थे।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने तय किया था ऑफिशल तलाक तक सामान्य व्यवहार करेंगे

चहल ने एक इंटरव्यू में कहा- यह (अलगाव) काफी समय से चल रहा था। हमने फैसला किया कि हम लोगों को यह नहीं बताना चाहते। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कौन जानता था? शायद यह एक अलग स्थिति बन जाएगी। हम तब तक ऐसा सोच रहे थे जब तक हम उस मुकाम पर नहीं पहुंच जाते जहां से वापसी संभव नहीं है, हम कुछ नहीं कहेंगे। हम सोशल मीडिया पर एक सामान्य जोड़े की तरह ही रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उस समय दिखावा कर रहे थे, तो चहल ने सिर हिलाकर कहा- हां।
भारतीय लेग स्पिनर ने बताया कि वह और धनश्री दोनों ही अपने-अपने करियर पर पूरी तरह केंद्रित थे, जिससे रिश्ते को प्राथमिकता देना मुश्किल हो गया और इसलिए समय के साथ भावनात्मक अलगाव बढ़ता गया। उन्होंने आगे कहा कि रिश्तों में समझौते की जरूरत होती है, लेकिन कभी-कभी दो लोगों के व्यक्तित्व या महत्वाकांक्षाएं मेल नहीं खातीं।

युजवेंद्र चहल बोले- समझौते जरूरी, लेकिन दूसरे साथी को एक का साथ देना चाहिए

उन्होंने आगे कहा- एक रिश्ता एक समझौते जैसा होता है। अगर एक नाराज होता है तो दूसरे को सुनना पड़ता है। कभी-कभी दो लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। मैं भारत के लिए खेल रहा था और वह भी अपना काम कर रही थी। यह 1-2 साल तक चलता रहा। उस समय मैं इसमें इतना डूबा हुआ था कि मुझे यहां समय देना था, वहां समय देना था। मैं रिश्ते के बारे में सोच ही नहीं पा रहा था। फिर ऐसा रोज होता है। आप सोचते हैं छोड़ो भी। दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं। हर किसी की अपनी जिंदगी होती है। हर किसी के अपने लक्ष्य होते हैं। एक साथी के तौर पर आपको उसका साथ देना होता है।

'मैंने जिंदगी में किसी के साथ धोखा नहीं किया, वफादार कोई मुझसा नहीं'

चहल ने आगे कहा- आप किसी चीज के लिए 18-20 साल से काम कर रहे हैं और आप उसे किसी रिश्ते के लिए नहीं छोड़ सकते। चहल ने इस साल की शुरुआत में तलाक की कार्यवाही के दौरान खुद को धोखेबाज कहे जाने के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि जब मेरा तलाक हुआ तो लोगों ने मुझ पर धोखेबाज होने का आरोप लगाया। मैंने जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया। मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं। आपको मुझसे ज्यादा वफादार कोई नहीं मिलेगा। मैं हमेशा अपने करीबी लोगों के लिए दिल से सोचता हूं। मैं मांगता नहीं, हमेशा देता ही हूं। जब लोगों को कुछ पता नहीं होता, लेकिन वे मुझे दोष देते रहते हैं तो आप सोचने लगते हैं।

युजवेंद्र चहल ने कहा- मैं जानता हूं महिलाओं का सम्मान कैसे करते हैं, मैं आत्महत्या के बारे में सोचने लगा था

उन्होंने फैमिली के बारे में बात करते हुए कहा- मेरी दो बहनें हैं और मैं बचपन से उनके साथ पला-बढ़ा हूं, इसलिए मैं महिलाओं का सम्मान करना जानता हूं। मेरे माता-पिता ने मुझे उनका सम्मान करना सिखाया है। मैंने अपने आस-पास के लोगों से जिंदगी के सबक सीखे हैं। रियाणा में जन्मे इस खिलाड़ी ने कहा- जरूरी नहीं कि अगर मेरा नाम किसी से जोड़ा जा रहा है तो लोग उसके बारे में कुछ भी लिखें। चहल ने स्वीकार किया कि इस दौरान उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें रातों की नींद नहीं आती थी। अवसाद में चले गए थे और यहां तक कि उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आते थे। यह 40-45 दिनों तक चलता रहा। उन्होंने कहा- मैं क्रिकेट से ब्रेक चाहता था। मैं क्रिकेट में इतना व्यस्त था कि ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। मैं 2 घंटे सोता था। अपने दोस्त के साथ आत्महत्या के विचार साझा करता था। मैं डर जाता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.