शूटिंग छोड़ने का था मन, छोड़ी दी डॉक्टरी, कौन हैं भारत को ओलिंपिक कोटा दिलाने वाले सिफ्त कौर समरा

Updated on 22-08-2023 01:08 PM
 पेरिस ओलिंपिक (Paris 2024) में अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी लगातार ओलिंपिक कोटा हासिल करने में लगे हैं। आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सिफ्ट कौर समरा ने भारत को शूटिंग में छठा ओलिंपिक कोटा दिला दिया। हालांकि 21 साल की सिफ्ट मेडल नहीं जीत पाईं। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में सिफ्ट कौर समरा ने 5वां स्थान हासिल करते हुए भारत को ओलिंपिक कोटा दिलाया।

कौन हैं सिफ्त कौर समरा?

21 साल की सिफ्त कौर समरा पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली हैं। उनके पिता पवनदीप सिंह किसान हैं। वह फरीदकोट की जीजीएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। शूटिंग के साथ पढ़ाई मुश्किल हो रही थी। कॉलेज भी सिफ्त को सपोर्ट नहीं कर रही थी। इसकी वजह से सिफ्त ने डॉक्टरी की पढ़ाई ही छोड़ दी। अब उनका पूरा फोकस शूटिंग पर ही है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दो गोल्ड

पिछले महीने के अंत में चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। सिफ्त ने इसमें भारत के लिए दो गोल्ड मेडल जीते थे। वर्ल्ड कप में भी सिफ्त दो ब्रॉज मेडल जीत चुकी हैं। जूनियर कप में तो उनका रिकॉर्ड और शानदार है। उन्होंने पिछले साल एक ही जूनियर कप में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉज मेडल जीते थे। हालांकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक सिफ्त का खाता नहीं खुला है।

एक इंटरव्यू में सिफ्त ने कहा था कि वह पिछले साल खेल छोड़ने वाली थी। इस बारे में उन्होंने कहा- MBBS के लिए चुने जाने के बाद मैंने शूटिंग छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि, भोपाल में एक नेशनल चैंपियनशिप हो रही थी, मैंने खुद से कहा कि इसके बाद मैं शूटिंग छोड़ दूंगी। मैंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और जीवन बदल गया। मुझे फिर लगा कि शूटिंग नहीं छोड़नी चाहिए।

दो ओलिंपिक से शूटिंग में मेडल नहीं

2008 ओलिंपिक में अभिनव बिंद्रा ने भारत को शूटिंग में गोल्ड दिलाया था। 2012 में तो शूटिंग में दो मेडल मिले। लेकिन पिछले दो ओलिंपिक में भारत को शूटिंग में एक भी मेडल नहीं मिला है। तोक्यो 2020 में भारत को शूटिंग से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं। 15 सदस्यीय दल में कई वर्ल्ड चैंपियन थे। लेकिन कोई मेडल नहीं जीत पाया। अब पेरिस में देश को शूटिंग से एक बार फिर सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.