भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष:परिसर में CCTV कैमरे लगेंगे, गार्ड तैनात होंगे, अवैध कब्जे हटाने की तैयारी

Updated on 24-10-2025 02:56 PM

राजधानी की ऐतिहासिक और एशिया की सबसे बड़ी ईदगाहों में शुमार भोपाल ईदगाह में बीते कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी और अवैध गतिविधियों की शिकायतें सामने आने के बाद अब वक्फ बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल बुधवार को खुद ईदगाह पहुंचे और पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. पटेल ने स्थानीय जिम्मेदारों से चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ईदगाह की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी आस्था का प्रतीक है। किसी भी तरह की असामाजिक या अपवित्र गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. पटेल ने बताया कि ईदगाह परिसर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परिसर की सुरक्षा के लिए दीवारों और गेट की मजबूती के साथ स्थायी गार्ड तैनात किए जाएं।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ईदगाह के अंदर कई पुराने अवैध निवास और निर्माण पाए गए हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईदगाह के अंदर वॉशरूम और अवैध निवास इसकी पाकीजगी को खत्म करते हैं।

हमने ऐसे सभी मामलों का लीगल स्टेटस जांचने का निर्देश दिया है। जो भी लोग अवैधानिक रूप से रह रहे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। डॉ. पटेल ने यह भी बताया कि बोर्ड द्वारा तैनात किए जाने वाले सुरक्षा गार्डों को ही परिसर में रूम दिया जाएगा और यह व्यवस्था केवल सेवा अवधि तक ही मान्य होगी। “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ईदगाह की पवित्रता बनी रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह दिए निर्देश

  • भोपाल ईदगाह में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर वक्फ बोर्ड सख्त।
  • वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने किया स्थल निरीक्षण।
  • परिसर में CCTV कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश।
  • अवैध निवासों को हटाने की तैयारी, पवित्रता बनाए रखने पर जोर।
  • प्रशासन और पुलिस से सहयोग की अपील।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.