छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की वक्फ प्रॉपर्टी अवैध रूप से बिकी, जांच शुरू

Updated on 15-03-2025 12:38 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के अनुसार, राज्य में कुछ माफिया और कारोबारियों ने वक्फ की जमीनों को अवैध रूप से बेच दिया।

वक्फ बोर्ड ने जब सभी जिलों में वक्फ संपत्तियों की जानकारी मंगवाई, तो इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। जांच में पता चला कि कुछ संपत्तियों को हाल ही में और कुछ को 30-40 साल पहले दस्तावेजी गड़बड़ियों के जरिए बेचा गया है। अब बोर्ड इन अवैध रजिस्ट्रियों को शून्य करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

500 करोड़ की संपत्ति का अवैध सौदा
बोर्ड ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर जानकारी मांगी थी। जांच में सामने आया कि करीब 500 करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति अवैध रूप से बिकी है। सलीम राज ने बताया कि सभी रजिस्ट्रारों और कलेक्टरों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया गया है कि वक्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो ही नहीं सकती थी। जगदलपुर, अंबिकापुर, रायपुर और बिलासपुर में वक्फ जमीन की सौदेबाजी उजागर हुई है। डिजिटल नक्शे न होने के बावजूद, फर्जी डिजिटल नक्शे दिखाकर यह सौदेबाजी की गई।

कौन है जिम्मेदार?
इस गड़बड़ी की जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर सलीम राज ने कहा, "यह गड़बड़ियां 15-17 साल पुरानी हैं। बीते वर्षों में वक्फ बोर्ड में क्या हुआ, इस पर मैं नहीं जाना चाहता, लेकिन वर्तमान स्थिति के अनुसार, हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।"

वक्फ संपत्तियों का मूल्यांकन
बोर्ड की हालिया जांच में 1,380 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति का दस्तावेजी रिकॉर्ड मिला है। सलीम राज के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल 5,000 करोड़ की वक्फ संपत्ति मौजूद है।

सबसे अधिक संपत्ति बिलासपुर में
वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे अधिक 277 एकड़ संपत्ति बिलासपुर में है। दुर्ग में 24 एकड़, अंबिकापुर में 4 एकड़, और जगदलपुर में बोर्ड की जमीन पर हेलीपैड बनाया गया है, जिसके लिए सरकार से मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।

90 फीसदी संपत्ति पर अवैध कब्जा

वर्तमान में वक्फ बोर्ड की 90% संपत्ति पर अवैध कब्जा है। बोर्ड अब दस्तावेजों को पुनः खंगालकर इन संपत्तियों को मुक्त कराने और उनके सही उपयोग की दिशा में कार्य कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.