मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल में आईसीसी के खास अवॉर्ड के लिए 'जंग', जानें कौन और क्यों है भारी

Updated on 10-10-2023 01:27 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सितंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज का ऐलान हो चुका है। इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में 3 खिलाड़ी हैं, जिसमें दो नाम भारतीय टीम से हैं। जी हां, इस खास अवॉर्ड के लिए तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज और युवा ओपनर शुभमन गिल के बीच जंग है, जबकि तीसरा नाम इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान का है। भारतीय जोड़ी ने एशिया कप 2023 में रोहित सेना के विजेता बनने में खास भूमिका निभाई थी। आइए जानें कौन और क्यों पड़ सकता है भारी...

मोहम्मद सिराज: आग बरसाती गेंदों से मचा दिया कोहराम

कोलंबो में एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराने के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह तेज गेंदबाज सितंबर में आईसीसी पुरुष वनडे गेंदबाज रैंकिंग के टॉप पर लौट आया। सिराज ने 6 वनडे मैचों में कुल मिलाकर 11 विकेट लिए। उन्होंने एशिया कप की पूर्व चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 21 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसमें एक ओवर में 4 विकेट थे।

शुभमन गिल: विध्वंसक ओपनर, 8 मैचों में 80 की औसत से 480 रन ठोके

भारतीय बल्लेबाज के लिए 2023 अब तक जबरदस्त रहा है। सितंबर के दौरान उन्होंने गजब का प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीतने की कतार में शामिल हो गए हैँ। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने महीने के दौरान अपने 8 वनडे मैचों में 80 की औसत से 480 रन बनाए, जिसमें कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ एक स्टाइलिश शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक-टू-बैक गेम में 74 और 104 रन शामिल हैं।

डेविड मालन: रनों की बरसात की, लेकिन गिल से रह गए पीछे

इंग्लैंड के बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में पहुंचे। हाल ही में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड पर जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता। सीरीज के दौरान उनका स्कोर प्रत्येक मैच के साथ बढ़ता गया। दूसरे मैच में अर्धशतक के बाद वह ओवल में 96 रन बनाए। सितंबर में उनके 277 वनडे रन 92.33 की औसत से बने।

गिल या सिरज, खिताब भारतीय के नाम

मोहम्मद सिराज या शुभमन गिल दोनों में से कोई जीते ​भारत के लिए अच्छी बात यह है कि यह अवॉर्ड भारतीय प्लेयर के नाम ही होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.