झोटवाड़ा में बीजेपी नेताओं में शुरू हुई जंग, आमने सामने हुए उम्मीदवार बने कर्नल राज्यवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह

Updated on 12-10-2023 01:20 PM
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद विरोध के स्वर थमे नहीं हैं। जयपुर शहर की झोटवाड़ा सीट पर लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले तीन दिन से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह के समर्थक लगातार कर्नल राठौड़ का विरोध कर रहे हैं। उधर राजपाल सिंह और कर्नल राठौड़ के बीच भी बयानबाजी शुरू हो गई है। राज्यवर्धन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है और राजपाल सिंह इस प्रयास में जुटे हैं कि झोटवाड़ा का टिकट बदले और कर्नल राठौड़ के बजाय उन्हें मिल जाए। उधर, आशु सिंह सुरपुरा भी मजबूत दावेदार हैं। वे भी टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पार्टी टिकट बदलेगी या नहीं, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन नेता अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

यह भाजपा है, यहां कोई अड्डा नहीं जमा सकता - कर्नल राज्यवर्धन सिंह

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के हवाले से राजस्थान पत्रिका ने खबर प्रकाशित की है। उसमें कहा गया है कि टिकट मिलने के बाद लगातार उनके पास समर्थकों के कॉल आ रहे हैं। विरोध के सवाल पर राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस नहीं कि जो पूर्व में प्रत्याशी हैं वे ही अड्डा जमा ले। यह भाजपा है, यहां अलग अलग प्रतिनिधियों को मौका दिया जाता है। क्षमता के अनुसार सबका योगदान होता है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि उन्हें झोटवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है तो उनकी लोकसभा सीट से किसी और को भी तो अवसर मिलेगा। यह रोटेशन चलता रहता है।

अड्डा बोलने वाले राजनीति में नए आए हैं - राजपाल सिंह


कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बयान का जवाब देते हुए देते हुए राजपाल सिंह के हवाले से लिखा गया है कि अड्डा जैसे बयान देने वाले राजनीति में नए आए हैं। उन्होंने कहा कि वे जानबूझकर राजनीति में नहीं आए बल्कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत उन्हें राजनीति में लाए थे। बनीपार्क सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती थी लेकिन उनके आने के बाद भाजपा ने जीत दर्ज की। जब झोटवाड़ा सीट का गठन हुआ तो वहां पर भी उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई। शेखावत ने कहा कि अड्डा जमाने जैसी बातें शोभा नहीं देती। ऐसे बयान देने वालों के पास जानकारी का अभाव है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.