मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ दिलाने वार्ड वार शिविर लगाएं : कलेक्टर

Updated on 18-07-2023 06:31 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट की विक्रय शत प्रतिशत करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने कहा। स्कूल भवन व आश्रम छात्रावास को रिपेयरिंग करने कहा और एकल शिक्षक तथा शिक्षक विहीन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने  कहा।उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री मितान योजना की जानकारी ली तथा लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वार्ड वार शिविर लगाकर जाति ,निवास, आय और अन्य समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो व जरूरतमंद लोगों को ब्लड समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ब्लड बैंक सेंटर जाकर ब्लड डोनेट करने निर्देशित किया। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जिनका नहीं बना है, स्कूलों से जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया व समय अवधि की जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया समय में पूर्ण करने निर्देशित किया।

उन्होंने नए पीडीएस दुकान की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। खाद व बीज की उपलब्धता की जानकारी लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो शत प्रतिशत खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग एवं सहकारी नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। जल शक्ति योजना की प्रगति की जानकारी ली तथा मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग व संबंधित विभाग को डबरी, तालाब,कुआं आदि की सूची उपलब्ध कराने कहा जिससे जियो टैग के माध्यम से मैप किया जा सके।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ जितेन उपाध्याय,अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर, सभी एसडीएम व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.