वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल सकते हैं वॉर्नर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 उनके करियर का आखिरी ICC टूर्नामेंट

Updated on 11-01-2024 01:09 PM

डेविड वॉर्नर फरवरी में ILT20 में खेलने के बजाए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, वॉर्नर का वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुना जाना तय है और उनके खेलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, वे न्यूजीलैंड में खेली जाने वाले टी-20 सीरीज का भी हिस्सा होंगे। ऑस्ट्रेलिया 9 से 13 फरवरी के बीच वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैच खेलेगा।

बेली ने पुष्टि की कि CA (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल टीम में चुने जाने पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे और उन्हें उसी समय किसी और लीगों में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दी जाएगी। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के 2023-24 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज वॉर्नर के घरेलू मैदान पर आखिरी इंटरनेशनल मैच होंगे। वॉर्नर ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 उनके करियर का आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा।

ILT20 और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज एक ही समय पर
वॉर्नर जो टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके हैं ILT20 में खेलने की योजना बना रहे हैं। वॉर्नर का ILT20 में दुबई कैपिटल्स के साथ करार है और वो इस टीम के कप्तान भी हैं। यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच 9 फरवरी को शुरू होंगे और 13 फरवरी को खत्म होंगे। लेकिन, ILT20 और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज एक ही समय पर हो रहे हैं, तो ऐसे में बेली ने वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के 6 मैच बाकी
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 2021 की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 6 टी-20 मैच खेलने हैं। टीम विंडीज के खिलाफ 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच 3 मैच की सीरीज खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच तीन मैच की सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के साथ
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसके ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान शामिल हैं, उनके मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।

ग्रुप सी में वेस्टइंडीज का मुकाबला न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा से होगा। आखिरी और चौथे ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.