चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं वॉर्नर:सोशल मीडिया पर लिखा- अगर सिलेक्ट हुआ तो खेलूंगा

Updated on 09-07-2024 01:44 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर डेविड वॉर्नर ने अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए इच्‍छा जाहिर की है। वॉर्नर का टेस्‍ट क्रिकेट से जनवरी, वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इंटरनेशनल करियर समाप्‍त हो गया था।

वॉर्नर ने अभी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहने की बात कही। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में अगले साल फरवरी और मार्च में पाकिस्‍तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की इच्‍छा जाहिर की है। वॉर्नर ने लिखा, मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर चुना जाता हूं तो चैंप‍ियंस ट्रॉफी में भी खेलने को तैयार हूं।

उन्होंने वनडे से संन्यास लेते हुए भी कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

वॉर्नर 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं, इसमें 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप शामिल है।

2011 में टेस्ट डेब्यू किया था
डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में की था। उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 44.59 की औसत से 8786 रन बनाए। इसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

वनडे में करीब 45 की औसत से रन बनाए
वॉर्नर ने वनडे करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में 2009 में की थी। उन्होंने वनडे में आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अब तक खेले 161 वनडे मैचों में 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।

टी-20 इंटरनेशनल में वॉर्नर का सफर
वॉर्नर 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। वॉर्नर टी-20 इंटरनेशनल में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 110 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3277 रन बनाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.