वॉल स्ट्रीट के जय-वीरू थे वॉरेन बफेट और चार्ली मंगर, 64 साल में कभी नहीं हुई बहस, जानिए इनकी दोस्ती की कहानी

Updated on 30-11-2023 02:51 PM
नई दिल्ली : चार्ली मंगर को वॉरेन बफेट का दाहिना हाथ माना जाता था। लेकिन वास्तव में मंगर को 'स्टॉक के भगवान' ने अपने से अधिक स्मार्ट और बुद्धिमान होने के लिए अपने दूसरे नंबर के रूप में चुना था। दोनों की 64 साल की साझेदारी में कई बातें छिपी हुई हैं। दोनों दिग्गजों के बीच कभी बहस नहीं हुई। जबकि वे एक-दूसरे से परामर्श किए बिना भी निर्णय लेते थे।

वॉल स्ट्रीट के जय-वीरू

वॉल स्ट्रीट के 'जय और वीरू' के बीच आपसी विश्वास और सम्मान कभी फीका नहीं पड़ा। 2015 के शेयरधारकों के लिखे पत्र में बफेट ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि मंगर आज के बर्कशायर को खड़ा करने के पीछे थे। और उनकी भूमिका महज एक कंट्रेक्टर की रही है।

1,600 मील दूर रहते थे


मगर लॉस एंजिल्स में रहते थे, जबकि उनके सबसे अच्छे दोस्त बफेट उनसे 1,600 मील दूर ओमाहा में रहते थे। एनआरआई निवेशक मोहनीश पबराय ने अपनी किताब 'द धांधो इन्वेस्टर' में लिखा है, 'दोनों व्यक्ति हर महीने फोन पर कुछ समय के लिए ही बात करते थे। वे साल में 3 से 4 बार से भी कम मिलते थे।' दोनों दिग्गजों के साथ उनके दोस्ताना संबंध रहे हैं।

बिना बताए भी ले लेते थे फैसले


किताब के मुताबिक बफेट ने समय-समय पर कुछ निवेशों पर मंगर से परामर्श किया, लेकिन सभी मामलों में नहीं। जब बर्कशायर ने जनरल रे का अधिग्रहण किया, तो मंगर को इस बात की जानकारी नहीं थी जब तक सौदा लगभग पूरा नहीं हो गया था। कभी-कभी बफेट मंगर से परामर्श करते थे और यदि मंगर संदेह जता देते थे, तो वह वैसे भी आगे बढ़ते थे। मोहनीश के मुताबिक एक पारंपरिक निवेश टीम से अलग, दोनों दिग्गज आम सहमति के बिना भी निवेश के साथ आगे बढ़े।

अमीर बनने का था जुनून


चार्ली मंगर को जब पहली बार फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में शामिल किया गया था, तो उन्होंने बताया था कि वे वॉरेन बफे के साथ लंबे समय से जुड़े हैं। चार्ली ने साल 2000 में अपनी बायोग्राफी डेमन राइट में बताया था कि वॉरेन की तरह उनमें भी अमीर बनने का काफी जुनून था। इसलिए नहीं कि उन्हें फेरारी चाहिए थी, बल्कि वे आजादी चाहते थे। वे इसे शिद्दत से चाहते थे। उन्होंने हमेशा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने और धैर्य रखने पर जोर दिया। वे निवेशकों को बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी लेने और फिर प्रॉफिट के लिए इंतजार करने की सलाह देते थे।

चार्ली मंगर ने बताया था कामयाबी का रास्ता

चार्ली मंगर के अनुसार, आप जो चाहते हैं उसे पाने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि उसके लिए प्रयास करें और उसके लायक बनें। आजीवन स्टूडेंट के रूप में खुद को विकसित करें, जिज्ञासा पैदा करें और हर दिन थोड़ा समझदार बनने का प्रयास करें। वे कहते थे, 'मेरा मानना है कि सही ढंग से जीए गए जीवन का अर्थ है बस सीखना, सीखना और हर समय सीखते रहना। सुखी जीवन का पहला नियम लो एक्सपेक्टेशन है। यदि आपके पास अवास्तविक अपेक्षाएं हैं, तो आप दुखी रहेंगे। दुनिया लालच से नहीं, ईर्ष्या से प्रेरित है। मैंने अपने जीवन में ईर्ष्या पर विजय प्राप्त की है। मैं किसी से ईर्ष्या नहीं करता।'

चार्ली मंगर की सफलता के सूत्र


- जितना कमाते हैं उससे कम खर्च करें

- समझदारी से निवेश करें

चार्ली मंगर के अनुसार, आप जो चाहते हैं उसे पाने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि उसके लिए प्रयास करें और उसके लायक बनें। आजीवन स्टूडेंट के रूप में खुद को विकसित करें, जिज्ञासा पैदा करें और हर दिन थोड़ा समझदार बनने का प्रयास करें। वे कहते थे, 'मेरा मानना है कि सही ढंग से जीए गए जीवन का अर्थ है बस सीखना, सीखना और हर समय सीखते रहना। सुखी जीवन का पहला नियम लो एक्सपेक्टेशन है। यदि आपके पास अवास्तविक अपेक्षाएं हैं, तो आप दुखी रहेंगे। दुनिया लालच से नहीं, ईर्ष्या से प्रेरित है। मैंने अपने जीवन में ईर्ष्या पर विजय प्राप्त की है। मैं किसी से ईर्ष्या नहीं करता।'

चार्ली मंगर की सफलता के सूत्र


- जितना कमाते हैं उससे कम खर्च करें

- समझदारी से निवेश करें
- जहरीले लोगों और एक्टिविटीज से बचें

- सीखना कभी बंद न करें



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.