सितारा-ए-पाकिस्तान डैरेन सैमी कर रहे थे भारत को बदनाम? विंडीज बोर्ड ने जारी किया घर वापसी का रोडमैप

Updated on 06-03-2026 03:19 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से टीम चार दिनों से अधिक से यहां फंसी हुई है। वेस्टइंडीज टीम को सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में भारत से हार के बाद आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। भारत ने ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को पांच विकेट से जीता था।

वेस्टइंडीज बोर्ड ने अपने बयान में क्या कहा?

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, ‘आज हुई एक उच्चस्तरीय कॉल में, जिसमें सीडब्ल्यूआई और आईसीसी के अधिकारी, टीम प्रबंधन के प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें यह पुष्टि की गई कि टीम की भारत से वापसी के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा कि टीम की संभावित उड़ान अगले 24 घंटों के भीतर निर्धारित की गई है। बयान में कहा गया कि उड़ान का अंतिम समय अभी एयर ट्रैफिक से अंतिम मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया जारी है और टीम पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।
सीडब्ल्यूआई ने कहा कि आईसीसी के साथ परामर्श करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया गया है। सीडब्ल्यूआई के अनुसार भारत के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद से बोर्ड खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और आईसीसी के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है।
बयान के मुताबिक, ‘खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से स्थिति जटिल और लगातार बदलती हुई बनी हुई है। सीडब्ल्यूआई ने हालांकि जनता को आश्वस्त किया कि टीम की सुरक्षित वापसी कैरेबियाई क्षेत्र में सुनिश्चित करने के लिए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’

डैरेन सैमी ने एक्स पर कही थी यह बात

वेस्टइंडीज के हेड कोच और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने हाल ही में एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं बस घर जाना चाहता हूं। इसके चार घंटे बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने अपनी यात्रा योजनाओं पर स्पष्टता मांगते हुए एक और पोस्ट किया। सैमी ने लिखा, ‘कम से कम एक अपडेट तो दो, हमें कुछ तो बताओ। आज कल, अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।’ इसके बाद जब उन्हें अपडेट मिला तो उन्होंने लिखा, ‘एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।’ बता दें कि डैरेन सैमी को पाकिस्तान में सितारा-ए-पाकिस्तान का अवॉर्ड मिल चुका है।

क्यों डैरेन सेमी को पाकिस्तान सपोर्टर माना जाता है?

डैरेन सैमी दुनिया के उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तान के करीब माना जाता है। उन्होंने कई साल तक पाकिस्तान सुपर लीग में भी हिस्सा लिया है। यही नहीं, पाकिस्तान में खराब माहौल के बीच भी वह कई मर्तबा दौरा करते रहे हैं। इसके अलावा कई बार सैमी ने भारत के प्लयर्स की भी आलोचना की, जिसे फैंस पाकिस्तान से जोड़कर देखते रहे हैं। सैमी को पाकिस्तान ने 'सितारा ए पाकिस्तान' से नवाजा है, जो देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.