शादी से पहले सचिन तेंदुलकर को डेट कर रही थीं शिल्पा शिरोडकर? बताया था कनेक्शन, इस एक्टर संग भी जुड़ा नाम

Updated on 24-07-2025 01:46 PM
क्या आप जानते हैं कि कभी शिल्पा शिरोडकर और सचिन तेंदुलकर का नाम एक साथ जोड़ा गया था? एक समय पर दोनों के अफेयर की खबरें थीं। यह तब की बात है, जब सचिन की शादी नहीं हुई थी, और वो अंजलि को डेट कर रहे थे। वहीं शिल्पा शिरोडकर भी कुंवारी थीं। इन अफवाहों पर सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर दोनों ने ही रिएक्ट किया था।

सचिन तेंदुलकर और अंजलि की शादी को तीन दशक हो चुके हैं। दोनों ने साल 1995 में शादी की थी, और उनके दो बच्चे हैं। वहीं शिल्पा शिरोडकर की शादी को 25 साल हो चुके हैं। उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर अपरेश रंजीत से साल 2000 में शादी की थी, और एक बेटी की मां बनीं। शादी के बाद शिल्पा शिरोडकर ने फिल्में छोड़ दी थीं और विदेश जाकर बस गई थीं। बाद में उन्होंने 'बिग बॉस 18' से वापसी की, और अब एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।

सचिन तेंदुलकर संग ये है शिल्पा शिरोडकर का कनेक्शन, अफेयर पर बोली थीं

शिल्पा शिरोडकर ने एक बार 'रेड एफएम' को दिए इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने बताया था कि क्यों दोनों का नाम साथ जोड़ा गया। शिल्पा ने कहा था, 'जब मैं 'हम' फिल्म में काम कर रही थी तो पहली बार सचिन से मिली थी। सचिन जहां पर रहते थे, मेरे कजन भाई वहीं पर रहते थे। सचिन और मेरे कजन भाई बांद्रा ईस्ट में साथ क्रिकेट खेला करते थे। इस तरह मेरी मुलाकात सचिन से हुई।'

'हम दोस्त थे और सचिन-अंजलि' के बारे में जानते थे

शिल्पा शिरोडकर ने आगे बताया था, 'और सचिन उस समय अंजलि को डेट कर रहे थे, जो किसी को पता नहीं चला। हम सब जानते थे क्योंकि हम दोस्त थे। चूंकि, एक एक्टर एक क्रिकेटर से मिल रहा है और वो सचिन तेंदुलकर थे, इसलिए लोगों के लिए कहना आसान हो गया कि अरे इनका तो चक्कर है...और मैं उनसे एक ही बार मिली थी।'

शिल्पा शिरोडकर संग अफेयर की खबरों पर यह बोले थे सचिन तेंदुलकर

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी शिल्पा शिरोडकर संग नाम जोड़े जाने पर रिएक्ट किया था। 'इंडियाटुडे' को दिए इंटरव्यू में जब सचिन तेंदुलकर से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बेवकूफाना चीज क्या सुनी है, तो उन्होंने कहा था, 'सबसे बेवकूफाना चीज यही सुनी है कि मेरा और शिल्पा शिरोडकर का अफेयर है।

अनिल कपूर संग भी जुड़ा शिल्पा शिरोडकर का नाम

सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही नहीं, शिल्पा शिरोडकर का नाम एक्टर अनिल कपूर संग भी जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, पर माधुरी दीक्षित के कारण उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई, पर शिल्पा ने यह जरूर कहा था कि अनिल कपूर ने उन्हें करियर में बहुत मदद की। वह प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को उनकी तस्वीरें ले जाकर दिखाते थे और साइन करने के लिए कहते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.