युजवेंद्र चहल के साथ भी हुआ छलावा? जिस टीम में होना था, वहां तो नाम ही नहीं

Updated on 01-12-2023 01:31 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक बार फिर से खेल हो गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब भारत के स्क्वाड का ऐलान किया गया तो चहल को जिस टीम में होने की उम्मीद थी वहां उनका नाम नहीं था। दरअसल चहल को सिर्फ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वहीं यह माना जा रहा था कि चहल को टी20 टीम में भी मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

पिछले कुछ समय से चहल ने लिमिटेड ओवरों में दमदार खेल दिखाया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वनडे विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में अनदेखी कर गई है। इस तरह अब एक बार फिर से युजवेंद्र चहल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 स्क्वाड में कुल चार स्पिन विकल्प को टीम में शामिल किया गया है। टीम में रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई का नाम है लेकिन चहल का इस टीम में नहीं होना काफी हैरान करने वाला है।

11 महीने बाद वनडे खेलेंगे चहल

युजवेंद्र चहल को लंबे समय से वनडे में शामिल नहीं किया गया था। चहल आखिरी बार इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेलने उतरे थे। इसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो चहल 72 मैच खेल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए हैं।

वहीं टी20 में भी चहल की फिरकी का जादू खूब चलता है। इसके अलावा वह काफी किफायती भी रहते हैं। टी20 फॉर्मेट में चहल टीम इंडिया के लिए 80 मैच में 96 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए लंबे समय तक खेले और अब वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.