प्राइवेट सेक्टर के लिए नया बाजार तैयार कर रहा 'वेस्ट टू एनर्जी' पोग्राम, पोस्ट-बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

Updated on 23-02-2023 07:21 PM
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर की मदद के लिए सरकार टैक्स में छूट के साथ सरकार आर्थिक मदद भी दे रही है। इसके लिए बजट में नौ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को पोस्ट बजट वेबिनार (PM Modi On Post Budget Webinar) में कही। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाईड्रोजन के प्रोडक्शन के साथ ही आपके लिए और भी बहुत सारे ऑप्शन हैं, जैसे इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चिरिंग, ग्रीन स्टील की मैन्युफैक्चिरिंग आदि में इनवेस्टमेंट की बहुत सारी अपॉर्चुनिटी आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में गोबर से 10 हजार मिलियन क्यूबिक मीटर बायो गैस के उत्पादन की क्षमता है। इससे हमारे देश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में एक फीसदी तक का योगदान हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं की वजह से आज गोबरधन योजना भारत की बायोफ्यूल स्ट्रैटजी का एक अहम कंपोनेंट है। इस बजट में सरकार ने गोबरधन योजना के तहत 500 नए प्लांट लगाने की घोषणा की है। ये पुराने जमाने के गोबर गैस प्लांट की तरह नहीं होते हैं। इन आधुनिक प्लांट पर सरकार 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का वेस्ट टू एनर्जी पोग्राम देश के प्राइवेट सेक्टर के लिए और एमएसएमई के लिए एक नया मार्केट बना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की मदद के लिए सरकार टैक्स में छूट के साथ ही आर्थिक मदद भी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी ग्रीन ग्रो स्ट्रैटजी का एक अहम हिस्सा है। व्हीकल स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने इस बजट में तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आने वाले कुछ महीनों में केंद्र और राज्य सरकार की करीब-करीब तीन लाख गाड़ियों को स्क्रैप किया जाना है। ये गाड़ियां 15 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं। इनमें पुलिस जिन गाड़ियों का इस्तेमाल करती है वो गाड़ियां, अस्पतालाओं की एंबुलेंस, सरकारी बसें शामिल हैं। व्हीकल स्क्रैपिंग बहुत बड़ा मार्केट बनने जा रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.