गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेट हुई फिल्म घर बैठे देखिए, दो नर्सों की कहानी है कमाल

Updated on 28-12-2024 01:56 PM
पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट हुई है और तब से हर किसी की जुबान पर बस इसी का नाम है। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और फैंस अपने घर पर बैठकर आराम से फिल्म देख सकेंगे। शुक्रवार को, डिज्नी + हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' अब ओटीटी पर भी देखी जा सकती है। आइए बताते हैं कब से देख सकते हैं ये फिल्म।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'फेस्टिवल डी कान्स ग्रैंड प्रिक्स विजेता 2024 और 2 गोल्डन ग्लोब नामांकन के साथ, पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट 3 जनवरी को #DisneyPlusHotstar पर स्ट्रीम होगी। एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते।'

'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' ओटीटी रिलीज

स्ट्रीमिंग रिलीज के बारे में बात करते हुए पायल कपाड़िया ने कहा, 'मैं ऑल वी इमेजिन एज लाइट को आप सभी से मिले प्यार को देखकर बेहद खुश हूं। एक सफल परफॉर्मेंस के बाद मुझे खुशी है कि यह अब डिज्नी+हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। मैं अब इसे ज्यादा दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन

पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' को हाल ही में दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्ममेकर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला। ऐसा करने वाली वह एशिया की तीसरी महिला निर्देशक भी बन गई हैं। इतना ही नहीं, फिल्म को 'द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड' में बेस्ट विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला

'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' की कास्ट

कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम, हृधु हारून और अज़ीस नेदुमंगद से सजी यह फिल्म मुंबई में दो मलयाली नर्सों की कहानी है जो आपस में जुड़ी हुई हैं। इसने 30 सालों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रचा है। इसके बाद इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में ग्रांड प्रिक्स से सम्मानित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.