11 सेकंड के वीडियो में देखिए, कैसे प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के हार की कहानी लिखी

Updated on 27-05-2025 02:12 PM
जयपुर: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। नए कोच रिकी पोंटिंग और नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने मानो जैसे पंजाब की तकदीर ही बदल दी हो। 11 साल बाद पंजाब ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इतना ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने टॉप 2 में अपनी जगह भी पक्की कर ली। उनके पास इस बार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गोल्डन चांस है। मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने आसानी के साथ 7 विकेट से हरा दिया। एमआई पर पूरे मैच में पंजाब का दबदबा देखने को मिला था।

प्रियांश आर्य ने खेली मैच विनिंग पारी

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 185 रन का टारगेट दिया था। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार करवाई। हालांकि, इस रनचेज में पीबीकेएस के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
प्रियांश ने 177.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में तूफानी 62 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रियांश आर्य ने दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस के साथ 109 रन की मैच विनिंग साझेदारी भी की। आर्य की पारी ने पूरी तरह से पंजाब के लिए इस रनचेज में एक प्लेटफॉर्म सेट कर दिया था। उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे एमआई दूसरी पारी में पकड़ ही नहीं बना पाई। आर्य का पूरा साथ जोश इंग्लिस ने दिया, जिन्होंने 73 रन बनाए थे।

शानदार रहा प्रियांश आर्य के लिए आईपीएल 2025

बता दें कि प्रियांश आर्य का यह पहला आईपीएल सीजन है। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही सबको काफी इम्प्रेस किया। अब तक आईपीएल 2025 में आर्य ने 183.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 424 रन बनाए। उनके बल्ले से इस सीजन हमे 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं। प्रियांश ने आईपीएल के 18वें सीजन में 48 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.