हमारे जीवन के लिए जल को सुरक्षित करना है : डॉ. रमन सिंह

Updated on 16-06-2025 05:41 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह में आयोजित पानी बचाओ महाभियान, नीर और नारी जल यात्रा में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विगत तीन माह से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए नीर और नारी जल यात्रा का सघन अभियान चलाया गया, जिसका आज समापन है। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में बढ़ते हुए तापमान में भी गांव की गलियों तक पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए संघर्षपूर्ण कार्य किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव में ऐसा चमत्कार एवं जीवटता है। उनका नाम राजनांदगांव जिले से जुड़ा है और यहां की मिट्टी से जुड़ा है। गरीबी के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से समाज के लिए अपनी सेवाएं समर्पित की। यही वजह है कि समाज के लिए उनके कर्तव्य एवं समर्पण से एक विशेष पहचान बनी है। जल संरक्षण के लिए जनजागरण हेतु उनके प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जल अमूल्य है और जीवन में इसकी अहम भूमिका है। आज के समय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है और पानी का दुरूपयोग हो रहा है। पानी का जल स्तर 400 फीट तक नीचे चला जा रहा है। राजस्थान जैसी भयावह स्थिति से बचने के लिए हमें जल की चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर 97 प्रतिशत पानी समुद्र में है, जो खारा पानी है और उसका उपयोग नहीं किया जा सकता। केवल 3 प्रतिशत पानी में से 2.4 प्रतिशत ग्लेशियर के रूप जमा हुआ है एवं 0.6 प्रतिशत पानी नदियों, झीलों एवं तालाबों में है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग पेयजल के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 में से पेयजल के लिए मात्र 0.1 प्रतिशत है। जिसे भी हम प्रदूषित कर रहे हैं। यह 0.1 प्रतिशत पानी ही हम सभी सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे जीवन में जल एवं हवा दोनों महत्वपूर्ण है। पृथ्वी में उपलब्ध 0.1 प्रतिशत जल को हमारे जीवन के लिए सुरक्षित रखना है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बताया कि केन्द्रीय मंत्री के रूप में वे ईजराइल भ्रमण पर गये थे, वहां रेत ही रेत है और समुद्र का खारा पानी है। इजराइल में 650 किलोमीटर दूर स्थित जार्डन लेक रिवर से पंप के माध्यम से पानी खींचकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ईजराइल ही ऐसा देश है, जहां पानी नहीं होने के बावजूद पंप से पानी लेकर खेती की जा रही है। आज ईजराइल दुनिया में एक बड़ा सब्जी का उत्पादक देश है। रिसायकल, रिचार्जिंग के माध्यम से पानी का उपयोग किया जा सकता है। जिले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। पद्मश्री फुलबासन यादव एवं उनकी टीम द्वारा जल संरक्षण की संरचना, खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में एवं सघन पौधरोपण के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर नागरिकों की दुखद मृत्यु पर सभी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद संतोष पाण्डेय ने जिले में लगातार जल स्तर नीचे जाने पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए कहा कि पानी बचाओ महाअभियान बहुत जरूरी है। आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संरक्षण करना होगा। पानी का संरक्षण मानव के लिए ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जन्तु के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी चिंता करने हुए भूजल को संरक्षित करने की जरूरत है। साथ ही पौधरोपण भी बहुत जरूरी है। शहर में सुन्दर पौधे लगे है और हम सभी को इसे संवारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरोवरों को सम्मान देने के लिए अमृत सरोवर शुरू की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जल भराव, जल संचयन, सरोवरों की सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पानी बचाने के लिए पूरे जिलेभर में पानी बचाओ महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी पानी की कीमत को समझते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का उत्पादन नहीं किया जा सकता है इसके लिए पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शहर में 10 हजार से अधिक पौधे रोपण किया जाएंगे। जिससे शहर को हराभरा बनाया जाएगा। शहर के सभी घरो में वाटर रिचार्ज सिस्टम बनाने की बात कही। जिससे भू-जल का संचय किया जा सके। उन्होंने सभी को पानी का मूल्य समझते हुए सदुपयोग करने कहा।

पद्मश्री फूलबासन यादव ने बताया कि पानी बचाओ अभियान के तहत जिले में जल यात्रा गांव-गांव के हरेक गलियों में निकाली गई है और नागरिकों को पानी संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण एवं संवर्धन नहीं करने से आने वाले समय में पेट्रोल से भी महंगा पानी हो सकता है। उन्होंने सभी को जल संरक्षण के कार्य में मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति में जितना पानी की आश्यकता है उतना ही आक्सीजन की भी जरूरत है। इसके लिए हरियाली यात्रा के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण और सोख्ता गढ्ढा बनाया जा रहा है। उन्होंने पानी और हवा को बचाने के लिए सभी को संकल्प लेने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर पद्मश्री फुलबासन यादव को अभियान में भागीदारी के लिए शाल-श्रीफल देकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में हरियाली बहनी एवं नगरवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.