पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती : रामविचार नेताम

Updated on 10-04-2026 12:07 PM

अम्बिकापुर। जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किसानों से मुलाकात की और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया पानी की किल्लत से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि ’पानी जिंदगानी है।’ ऐसे में किसानों को धान की बजाय दलहन, तिलहन, सब्जी एवं फल-फूल की खेती करनी चाहिए, ताकि पानी की समस्या कम हो और अन्य फसलों का उत्पादन भी बढ़ सके। नेताम ने कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए उन्हें नई एवं आधुनिक खेती की तकनीकों को अवश्य अपनाना चाहिए। लुंड्रा विधायक  प्रबोध मिंज ने कहा कि लुंड्रा विकासखंड आधुनिक खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। यहां के किसानों ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल तक अपनी सब्जियों की पहुंच बनाई है, जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.