समाधान शिविर में दिलाई गई जल शपथ : ग्रामीणों को जल संरक्षण व पौधारोपण के लिए किया गया प्रेरित

Updated on 31-05-2025 12:05 PM

बेमेतर। शासन द्वारा किए गए जल सर्वेक्षण में बेमेतरा जिले को भूजल की स्थित मे जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जल संरक्षण संबंधी विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। 

गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा जल शपथ दिलाई जा रही है। मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का सतत् भ्रमण कर श्रमिकों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें जल शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही दीवार लेखन, मुनादी एवं विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन उत्सव के अंतर्गत भी प्रत्येक आयोजन में ग्रामीणों को जल बचाने एवं सुरक्षित करने की शपथ दिलाई जा रही है।इसी क्रम में विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत कुरलूं में आज 30 मई को अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने, जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं वर्षा ऋतु के आगमन पर बाड़ी, तालाब, शासकीय भवन, सड़क किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों में पौधारोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का संदेश दिया। 

तत्पश्चात सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए जल बचाने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

शिविर में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी  : 

इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विधायक श्री ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराएं। कुर्लू ग्राम में आयोजित इस समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री केशव पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बलराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारद वर्मा सहित सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में साजा जनपद के सीईओ श्री संतोष घोषले, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा. या. से.) श्री हंसराज साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से जल संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में जल के प्रति संवेदनशीलता एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.