पानी बेचने वाले ने मुकेश अंबानी समेत बड़े-बड़े रईसों को पिला दिया पानी, आज हैं चीन के सबसे बड़े रईस

Updated on 20-12-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: झोंग शैनशैन चीन के सबसे बड़े रईस हैं। लेकिन चीन के बाहर शायद ही उन्हें कोई जानता है। वह पहली बार जनवरी 2021 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बनने का गौरव हासिल किया था। झोंग चीन की बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी Nongfu Spring के चेयरमैन हैं। पिछले साल इस कंपनी का रेवेन्यू 4.9 अरब डॉलर था। साथ ही वह Beijing Wantai Biological Pharmacy Enterprise के भी सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। यह कंपनी वैक्सीन और हेपैटाइटिस के टेस्ट किट बनाती है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक झोंग की नेटवर्थ 63.9 अरब डॉलर है। वह अंबानी और गौतम अडानी के बाद एशिया के तीसरे सबसे बड़े रईस हैं।

झोंग का जन्म 1954 में चीन के पूर्वी शहर हेंगजू में हुआ था। वह 1970 के दशक में दो बार कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में फेल हो गए थे और उन्हें ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करनी पड़ी। 1980 के दशक में वह पत्रकारिता में आए और पांच साल तक रिपोर्टर रहे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में बोतलबंद पानी के डिस्ट्रीब्यूशन का बिजनस किया। साथ ही उन्होंने मशरूम की खेती में भी हाथ आजमाया। मार्च 1993 में उन्होंने हेल्थ प्रॉडक्ट ब्रांड Yangshengtang की स्थापना की और सितंबर 1996 में बेवरेज ब्रांड Nongfu Spring की नींव रखी। सितंबर 2020 में Nongfu ने हॉन्ग कॉन्ग स्टॉक एक्सचेंज में पब्लिक ट्रेडिंग की शुरुआत की।

अंबानी को पछाड़ा था

साल 2001 में उन्होंने Beijing Wantai Biological Pharmaceutical Enterprise Co. में मैज्योरिटी स्टेक खरीदा। मेडिकल प्रॉडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी अप्रैल 2020 में शंघाई एक्सचेंज में लिस्ट हुई। जनवरी, 2021 में व्यक्तिगत कारणों से झोंग ने Wantai का बोर्ड छोड़ दिया। कोरोना काल में Nongfu Spring Co. और Wantai के शेयरों में उछाल से झोंग की नेटवर्थ में काफी उछाल आई। टेक कंपनियों पर चीन सरकार के शिकंजे का फायदा भी झोंग को मिला। झोंग की Nongfu Spring में 84 फीसदी और Beijing Wantai Pharmacy Enterprise में 73 फीसदी हिस्सेदारी है।

एक जनवरी, 2021 को झोंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया का सबसे बड़ा रईस बनने का तमगा हासिल कर लिया था। तब झोंग शैनशैन 77.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए थे जबकि अंबानी 76.6 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। हालांकि जल्दी ही अंबानी फिर उनसे आगे निकल गए थे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक झोंग अभी 63.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.66 अरब डॉलर की गिरावट आई है। झोंग एशिया के तीसरे और चीन के सबसे बड़े रईस हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.