खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोडा जाए : उप मुख्यमंत्री साव

Updated on 20-03-2025 01:24 PM

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने खुड़िया जलाशय (जिला मुंगेली) से जल्द से जल्द पानी छोड़ने को कहा है। इससे  ग्रामीणों को निस्तारी के साथ खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगा। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज देर शाम बिलासपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने साव को ज्ञापन सौंपकर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया

पानी की समस्या लेकर लोरमी क्षेत्र के लगभग 200 प्रभावित गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष अपनी समस्याएं रखी व जलसंसाधन विभाग को पानी छोड़ने के लिए निर्देशित करने की मांग  की। उपमुख्यमंत्री ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाए। जिससे उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के लोगों द्वारा खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग पर सहमति जताते हुए  विभाग के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पानी तत्काल छोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी क्षेत्र के गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल, महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन इस अवसर पर मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.