पिछली बार से दोगुना पानी, दिल्लीवालों सावधान यमुना में आने वाली है 36 घंटे में 'जल तबाही'!

Updated on 22-07-2023 01:31 PM
चंडीगढ़: हरियाणा और दिल्ली के सरकार के बीच हथिनी कुंड को लेकर घमासान छिड़ा था। दिल्ली में आई बाढ़ का जिम्मा हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी पर लगाया गया था। अभी दिल्ली बाढ़ के हालातों से उबर नहीं पाई है, इसी बाच दिल्ली पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराया रहा है। हथिनी कुंड बैराज में पानी ज्यादा होने पर एक बार फिर से फ्लड गेट खुल दिए गए हैं। यहां से 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी अब अगले 36 घंटे के अंदर दिल्ली पहुंच सकता है और एक बार फिर यमुना नदी के किनारे बसे दिल्ली के इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इस बार दिल्ली में बाढ़ के हालात पिछली बार से ज्यादा बुरे होने के आसार हैं क्योंकि हथिनी कुंड से पिछली बार की अपेक्षा दोगुना पानी छोड़ा गया है।

दिल्ली अभी यमुना में पहले आई बाढ़ से ठीक से संभली भी नही की फिर से करीब 36 घंटों बाद मुसीबतों का सैलाब निचले इलाकों की परेशानी बढ़ा सकता है। यमुनानगर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और लोगों को यमुना से दूर रहने की चेतावनी दी है।

हरियाणा-हिमाचल रोड पर आई बाढ़

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को को जोड़ने वाले जगाधरी पोंटा साहिब मार्ग पर मलबा और बाढ़ का पानी आ गया है। कलेसर मठ के समीप यातायात प्रभावित हुआ है। हथिनी कुंड पर वाटर लेवर बढ़ता जा रहा है। अगर यहां से पानी रिलीज नहीं किया जाता तो यमुनानगर में बाढ़ आ जाती।

यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, शुक्रवार रात 10:00 बजे यह 205.48 मीटर दर्ज किया गया। कई दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।

हथिनी कुंड की ओर से दिल्ली पहुंच रहा पानी

हथिनी कुंड बैराज से प्रति घंटा पानी 11 जुलाई को लगभग 3,60,000 क्यूसेक तक था। अब पानी 29,973 क्यूसेक पर बह रहा है। 13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.